कदमा रंकिणी मंदिर में महिलाओं ने की कुमकुम पूजा Jamshedpur News
झारखंड श्रीवारी सेवादल जमशेदपुर की ओर से कुमकुम पूजा का आयोजन कदमा स्थित रंकिणी मंदिर में शुक्रवार की सुबह किया गया।
जमशेदपुर (जासं)। झारखंड श्रीवारी सेवादल जमशेदपुर की ओर से कुमकुम पूजा का आयोजन कदमा स्थित रंकिणी मंदिर में शुक्रवार की सुबह किया गया।
इसमें उपस्थित महिलाओं ने पूजा अर्चना के दौरान क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना तथा अखंड सुहाग की कामना माता महालक्ष्मी ने की। इसमें 101 महिलाओं ने भाग लिया। पूजन कार्यक्रम का समापन आंधप्र्रदेश के पार्वतीपुरम से आये पुजारी शशि भूषण शास्त्री ने कराया।
दक्षिण भारत के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए झारखंड श्रीवारी सेवादल जमशेदपुर के अध्यक्ष एवी अप्पा राव, महासचिव जी गोपाल कृष्णा, साईराम, संजीव राव, एम महेश, वेंकट के अलावा महिलाओं में एन दुर्गामणि, विजयालक्ष्मी, एम लता का योगदान सराहनीय रहा।