लड़की को भगाकर की शादी, एक माह बाद उठाया ऐसा खौफनाक कदम
एक युवक ने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ लड़की को भगाकर शादी की। शादी के एक माह बाद शक के खंजर ने लड़की को इस दुनिया से विदा कर दिया।
पटमदा (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलम बोनगोड़ा में गर्भवती बहू की हत्या कर दी गई। घटना चार दिन पहले की है। हालांकि, पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। बोड़ाम थाना प्रभारी मो. तंजिल खान ने बताया कि मामले में सास-ससुर और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मोसोराम सोरेन का पुत्र मंगल सोरेन कुछ माह पहले एक लड़की को भगाकर ले आया था, जो उसके मां-बाप को पसंद नहीं थी। इस कारण घर में आये दिन बहू और घर वालों के बीच झगड़ा होता था। इस बाबत कई पंचायत भी हुई थी। इधर, दो-तीन दिन से गांव वालों ने जब बहू फूलमनी हांसदा को नहीं देखा तो ससुर मोसोराम सोरेन, पुत्र मंगल सोरेन व सास से पूछताछ की। सही जवाब नहीं देने पर ग्रामीणों से मारपीट के बाद ससुर ने बताया कि बहू का शव बोनगोड़ा जंगल में है। जिसके बाद गांववालों ने शव बरामद कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी तंजिल खान ने बताया कि ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बोनगोड़ा से शव बरामद किया। शव गल गया था।
पत्नी की हत्या करने के बाद आराम से घूम रहा था पति
मंगलवार की रात पत्नी को पति शौच के बहाने अपने साथ जंगल की ओर ले गया। वहां उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जंगल में छुपाकर वापस अपने घर लौट आया। आराम से घर में सोया। हर दिन की तरह बुधवार सुबह काम पर चला गया। पति पिकअप वैन चालक है। चार दिन तक उसकी यही दिनचर्या रही। गांव में किसी को कोई शक नहीं हुआ कि पत्नी की हत्या उसने की होगी। चार दिन बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के घर वालों को बताया कि फूलमनी घर में देखी नहीं जा रही है। अनहोनी की आशंका जताई। मायका पक्ष के लोग सक्रिय हुए। गांव पहुंचे। ग्रामीणों को इससे अवगत कराया। पति समेत ससुराल पक्ष की पिटाई के बाद हत्या का रहस्य खुला।
गैर के साथ पत्नी का संबंध होने की शंका में की हत्या
गिरफ्तारी के बाद पति ने पुलिस को बताया कि उसे शंका थी पत्नी का गैर के साथ संबंध है। इसको लेकर हमेशा विवाद होता था। मंगलवार को मौका मिलने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस के अनुसार आरोपित अपने बचने को पत्नी पर इसी तरह का आरोप लगा रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप