Move to Jagran APP

मानगो पुल के नीचे मिला महिला का शव चाईबासा की बबीता का

चार साल से पति-पत्नी बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में रहते थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 10:56 PM (IST)
मानगो पुल के नीचे मिला महिला का शव चाईबासा की बबीता का
मानगो पुल के नीचे मिला महिला का शव चाईबासा की बबीता का

जासं, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने मानगो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात महिला का शव रविवार दोपहर बरामद किया था जिसकी पहचान बुधवार देर शाम मृतका की बड़ी बहन ने बबीता रानी कालिदी के रूप में की। जिसकी शादी आठ साल पहले राज कालिदी के साथ हुई थी। चार साल से पति-पत्नी बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में रहते थे। कोई संतान नहीं होने के कारण बबीता तनाव में रहती थी। लाकडाउन के पहले वह चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र रेलवे कालोनी की नाडू बस्ती मायके चली गई थी। पति राजमिस्त्री का काम करता है। पति से उसकी कभी-कभार ही बातचीत होती थी। पति का पैतृक आवास ओड़िशा में है। पति मानगो में रहता है।

loksabha election banner

बबीता रानी कालिदी अपने ससुराल ओडिशा चली गई थी। वहां उसे ससुराल वालों ने मायके चले जाने को कहा तो वापस मायके लौट गई। 24 अक्टूबर को उसने अपने पति को फोन किया। पति ने बताया वह मानगो में रहता है। अकेले नहीं मां के साथ आना। उसी दिन वह जमशेदपुर के गोलमुरी पहुंची। टुइलाडूंगरी में अपनी एक बहन से मिली। मानगो में पति के घर जाने की बात कहते हुए वहां से निकल गई। 25 अक्टूबर की उसका शव मानगो पुल के नीचे सुवर्णरेखा नदी में मिली। मृतका के पति ने बताया 24 अक्टूबर के बाद उसकी कोई बातचीत पत्नी से नही हुई। पत्नी गुस्सैल स्वाभाव की थी। मृतका की बड़ी बहन चक्रधरपुर में रेलवे में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी है अखबार में तस्वीर देख उसकी पहचान की। इधर, पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में उसकी मौत पानी में डूबने से होना सामने आया हैं। महिला ने नदी में कूदकर खुदकुशी की है। पुलिसकर्मी रवींद्र मुंडा की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने मृतका के स्वजनों को बताया यदि कहीं कोई शंका है या कोई विवाद हैं तो पति के खिलाफ लिखित शिकायत दे सकते हैं। पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल महिला के स्वजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.