Move to Jagran APP

फोन पर पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों की मां ने उठाया ऐसा कदम, जानिए

नागपुर में काम करनेवाले पति से फोन पर घर आने को लेकर विवाद बढ़ा और महिला ने पंखे से लटककर जान दे दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 12:38 PM (IST)
फोन पर पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों की मां ने उठाया ऐसा कदम, जानिए
फोन पर पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों की मां ने उठाया ऐसा कदम, जानिए

जमशेदपुर(जेएनएन)। सबकुछ ठीकठाक था। बच्चे घर में पढ़ाई कर रहे थे और महिला घर का कामकाज। इस बीच महिला ने अपने पति से फोन पर बात की और फिर एक कमरे में जाकर बंद हो गई। बच्चों के पुकारने पर दरवाजा नहीं खोला। बच्चों को  कुछ अंदेशा हुआ तो पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा खोला गया तो दृश्य देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला पंखे से फंदे क सहारे लटकी थी। उसे नीचे उतारा गया। उसकी मौत हो चुकी थी।

loksabha election banner

घटना पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू धोबी लाइन की है। महिला के पति अरविंद कुमार रजक नागपुर में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मानगो थाने को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

घर आने की बात पर हुआ था विवाद

घरवालों ने बताया कि अरविंद की पत्नी दीपावली के मद्देनजर घर में झाड़ू-पोछा कर रही थी। इसी बीच मोबाइल फोन पर वह अपने पति अरविंद रजक से बातचीत करने लगी। उस समय उसकी तीनों पुत्री दूसरे कमरे में थीं। अचानक फोन पर ही दोनों में दीपावली में पति को आने को लेकर बकझक हुई। घर के अन्य सदस्य इधर-उधर थे। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली।

 प्राइवेट स्कूल में पढती है बेटियां

तीनों पुत्री केरला पब्लिक स्कूल मानगो में पढ़ाई करती थी। जानकारी मिलते ही मृतका के भाई जो बागबेड़ा थाने की गाड़ी चलाते हैं, मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मृतक के पति अरविंद कुमार रजक को दे दी गयी। वह नागपुर से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.