Move to Jagran APP

चीनी खाने को ले हुए विवाद में महिला ने की खुदकुशी

चीनी खाने को लेकर पति के साथ हुए विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला बहरागोड़ा प्रखंड के इटामुड़ा गांव का है। महिला प्रतिमा नायक (20) ने पंखे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस के अवर निरीक्षक नीलेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली..

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 07:11 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 07:11 AM (IST)
चीनी खाने को ले हुए विवाद में महिला ने की खुदकुशी
चीनी खाने को ले हुए विवाद में महिला ने की खुदकुशी

संसू, बहरागोड़ा : चीनी खाने को लेकर पति के साथ हुए विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला बहरागोड़ा प्रखंड के इटामुड़ा गांव का है। महिला प्रतिमा नायक (20) ने पंखे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस के अवर निरीक्षक नीलेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दरवाजा तोड़ कर महिला का शव निकाला गया। घटना के संबंध पति नंदकिशोर नायक ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम को मकर मेला से जलेबी लाकर दोनों ने एक साथ खाई थी। इसके बाद उसने रात को चीनी खाने की जिद पकड़ ली। जब चीनी खाने को मना किया तो झगड़ा हो गया था। सुबह उठकर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके उस बुलाने को कई आवाजें दी लेकिन नहीं सुना। इसके बाद बताया कमरे में जाकर देखा तो आवक रह गया। एक चार माह की बेटी भी है। उसने बताया कि बरागाडियां पंचायत के आसन गाड़िया गांव में दो साल पहले शादी हुई थी।

loksabha election banner

इधर बेटी के पिता शंभू राणा ने बताया कि चीनी को लेकर कल रात को झगड़ा की जानकारी मिली थी। सुबह 10 बजे फोन उसके मरने की सूचना मिली। दो साल पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर भागकर पुलिस की उपस्थित में लव मैरिज की थी। बेटी को तीन महीने पहले दामाद ने कहा था कि तुम मायके में जाकर रहो, रुपये भेजता रहूंगा। दूसरी शादी कर लूंगा। मुझे फोन पर बताया कि शनिवार को मायके आ जाऊंगी। इधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.