कड़ाके की ठंड के साथ हर-हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण भी हुआ तेज
हर हर महादेव संघ के स्वयंसेवकों-कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के स्लम क्षेत्रों में भ्रमण करके बुधवार को भी अति जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। काले ने कहा कि वे सेवा को सर्वोत्तम सेवा की श्रेणी में रखते हैं।
जमशेदपुर : लगातार गिरता पारा और बढ़ते ठंड को देखते हुए हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के दिशा निर्देश पर संघ का कंबल वितरण तेज गति से जारी है। संघ के स्वयंसेवकों-कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के स्लम क्षेत्रों में भ्रमण करके बुधवार को भी अति जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।
काले ने कहा कि वे सेवा को सर्वोत्तम सेवा की श्रेणी में रखते हैं। इस कड़ाके की ठंड में किसी को राहत प्रदान करते हैं। काले ने कहा कि सब काम परमात्मा कराते हैं और उनकी महिमा अपरंपार है। बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने स्तर से सभी सहयोग करें। संसार का सबसे बड़ा सुख ज़रूरतमंदों के आशीर्वाद से मिलता है। यह काम हर उस व्यक्ति को करना चाहिए, जिन्हें ईश्वर ने सक्षम बनाया है। काले ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र व स्लम क्षेत्रों के साथ-साथ चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थानों या सड़क पर खुले में सो रहे बेघर व्यक्तियों को उचित मात्रा में कंबल उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
इनके सहयोग से हुआ कंबल वितरण
कस्तूरबा आश्रम (देवनगर) से भोटो बेहरा, दीपक महाकुड़, जीवर्धन, आमीन, रवि गोप, बिराम मार्डी, शंभू सरदार, टुना सांढ, बिजल, शत्रुघ्न साव, सुभाष आश्रम (देवनगर) से श्याम गोप, मिथुन सोरेन व पवन, प्रेम आश्रम (देवनगर) से राजेश तिग्गा, अनिल, विजय बाघर, शास्त्री आश्रम (देवनगर) से निर्मल दीवान व गुलेक, सर्वोदय आश्रम (देवनगर) से मनोज राय, हेमंत, आकाश, सरदार पटेल आश्रम (देवनगर) से शंकर कालिंदी व राजेश, राजेंद्र आश्रम (देवनगर) से मन्नू ढोके, रामा राव व रवि गोप, हरिजन बस्ती भालूबासा से मिष्टु सोना व आरती मुखी, हरिजन बस्ती केबुल टाउन से संजय मुखी, टिपन मुखी, रंजन मुखी व शास्त्री मुखी, सूर्य मंदिर सिदगोड़ा से राजू कुमार व रंजन सिन्हा, बारीडीह बस्ती से संजय सिंह, अजय, बिट्टू, भोला, नीरज व गुड्डू, बिरसानगर जोन-2बी से आभा वर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, अनीता, प्रीति ओझा, अभिषेक वर्मा व ममता देवी के अलावा संघ से जूगुन पांडे, प्रिंस सिंह, बिभाष मजूमदार, घनश्याम भिरभरिया, मनीष सिंह, विक्की तारवे, लकी जायसवाल, अनुज मिश्रा आदि सक्रिय रहे।