सद़भावना के लिए दौड़ में प्लास्टिक से परहेज की लेंगे शपथ Jamshedpur News
रन फॉर सद्भावना की शुरुआत सुबह 6 बजे साकची गोलचक्कर से होगी जो स्ट्रेट माइल रोड जुबिली पार्क होते हुए सर दोराबजी टाटा पार्क के पास सुबह 8.30 बजे समाप्त होगी।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर होप लाइन के तत्वावधान में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। बुधवार को आयोजित होने वाले इस दौड़ में हजारों युवा शामिल होकर प्लास्टिक से परहेज करने की शपथ लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि इस दौड़ में पूर्व सैनिक परिषद, यंग इंडियंस,ऑल इंडिया होप लाइन, के के आवास, आदित्या इंस्टीच्यूट समेत कई संगठन भरपूर सहयोग मिल रहा है।
रन फॉर सद्भावना की शुरुआत सुबह 6 बजे साकची गोलचक्कर से होगी जो स्ट्रेट माइल रोड, जुबिली पार्क होते हुए सर दोराबजी टाटा पार्क के पास सुबह 8.30 बजे समाप्त होगी। अभी तक दस हजार से अधिक प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और यह सिलसिला जारी है। इसके अलावा जमशेदपुर ब्लाइंड स्कूल के अलावा विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। आयोजन में करीब 300 स्वयंसेवक शिरकत करेंगे जो पूरे रास्ते में प्रबंधन संभालेंगेष इस दौड़ का मकसद शांति, सद्भावना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के प्रस्थान स्थल और गंतव्य स्थल पर आयोजन से जुड़े स्वयंसेवक साफ-सफाई भी करेंगे।