विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में जंगली हाथियों का आतंक, स्कूल की बाउंड्री और किचेन शेड तोड़ा; चट कर गए मिड-डे मील का 5 बोरा चावल

By Ch Rao Edited By: Piyush Pandey
Published: Thu, 11 Jun 2026 05:12 PM (IST)

चांडिल अनुमंडल में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।

स्कूल में की तोड़फोड़। (जागरण)

स्कूल में की तोड़फोड़। (जागरण)

HighLights

  1. चांडिल अनुमंडल में जंगली हाथियों का उपद्रव लगातार बढ़ रहा है।

  2. हाथी ने बिद्री प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी तोड़कर प्रवेश किया।

  3. मध्याह्न भोजन के 5 बोरा चावल को बर्बाद कर दिया।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जंगल क्षेत्र के अलावा अब मैदानी क्षेत्र में स्थित गांवों में भी हाथियों की आवाजाही शुरू हाे गई है।

जंगली हाथियों के अचानक आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर उपद्रव मचाने के कारण लोग दहशत में रहने लगे हैं। भय के साये में रहने वाले लोग अब अंधेरा छाने के बाद अकेले घर से निकलने में कतराने लगे हैं।

जंगली हाथी खेतों में लगी फसलों का बर्बाद करने के साथ मकान, स्कूल और लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं जंगल छोड़कर आबादी वाले क्षेत्र में आने के कारण जंगली हाथियों की भी अकाल मृत्यु हो रही है।

इधर बुधवार की रात के लगभग 1:30 बजे एक हाथी चांडिल प्रखंड के उरमाल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बिद्री पहुंचा। हाथी ने स्कूल के चारदीवारी को तोड़कर स्कूल के अंदर प्रवेश किया।

5 बोरा चावल को बिखेरा

स्कूल के अंदर प्रवेश करने के बाद हाथी किचेन शेड को तोड़कर लगभग 5 बोरा मध्यान्न भोजन का चावल को अपना आहार बनाकर और बिखेर कर बर्बाद किया।

स्कूल का किचेन शेड के गिरने से लोहे का गैस चूल्हा के साथ अंदर रखे कई सामग्री को नुकसान पहुंचा है। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी स्कूल पहुंचे और क्षति का आकलन किया।

वन विभाग के कर्मियों ने नुकसान का आकलन करने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू किया।

यह भी पढ़ें- Tata Motors में रतन टाटा की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद, जमशेदपुर लेबर कमीशन तक पहुंचा मामला