बच्ची के सामने ही पति ने चाकू घोप पत्नी को मार डाला
मुसाबनी थाना के साउथ सुरदा गांव में एक सनकी पति ने पांच वर्षीय पुत्री के सामने पत्नी की चाकू घोपकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
By Edited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 12:54 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 12:55 AM (IST)
संवाद सूत्र, मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम) : मुसाबनी थाना के साउथ सुरदा गांव में एक सनकी पति ने पांच वर्षीय पुत्री के सामने पत्नी की चाकू घोपकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना शनिवार दोपहर दो बजे करीब की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चैतन्य पातर चाकू समेत थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चैतन्य ने पहले सावित्री का गला रेता। फिर उसके शरीर पर कई बार चाकू से कई वार किए। पति की इस द¨रदगी की वजह से सावित्री घर में घंटों तड़पने के बाद दम तोड़ दी। गांव वालों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों में किसी बात को लेकर सुबह से ही झगड़ा हो रहा था। इसके बाद दोपहर दो बजे के करीब आरोपित ने घर में रखे चाकू से उसकी हत्या कर दी। हत्यारे ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री स्वीटी पातर के सामने ही घटना को अंजाम दिया। इसके बाद चाकू को पानी से धोकर घर से निकल गया। इसके बाद उसकी बेटी ने अपने दादा मोती लाल पातर को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि मोतीलाल पातर की भी दिमागी हालत ठीक नहीं है। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को भी मिली तो ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर सावित्री को केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। ------------ पुलिस के समक्ष स्वीकार किया जुर्म आरोपित चाकू के साथ पुलिस थाना पहुंचा गया और जुर्म स्वीकार करते हुए घटना की जानकारी दी। उसने खून से सनी शर्ट और चाकू पुलिस को सौंपा दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया। ---------- 2010 में किया था प्रेम विवाह चैतन्य पातर ने पूछने पर बताया कि उसने 2010 में गुजरात के दमन में सावित्री से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक कंपनी में काम के दौरान मिले थे। इनकी एक पांच वर्ष की पुत्री भी है। उसने बताया कि उसकी ससुराल ओडिशा के रायरंगपुर जिला में है। आज तक वह अपनी पत्नी को कभी भी ससुराल लेकर नहीं गया। इसको लेकर बराबर घर में पत्नी के साथ किचकिच होते रहती थी। उसने कहा कि पत्नी से बहुत प्यार करते थे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें