Move to Jagran APP

खाना नहीं बनाने पर पति ने डांट दिया तो खा लिया जहर Jamshedpur News

महिला सावित्री पुरान को उसके पति ने खाना न बनाने पर डांट दिया था। पति ट्रैक्टर पर खलासी का काम करता है। उसके जाते ही पत्‍नी ने जहर खा लिया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 05:36 PM (IST)
खाना नहीं बनाने पर पति ने डांट दिया तो खा लिया जहर Jamshedpur News
खाना नहीं बनाने पर पति ने डांट दिया तो खा लिया जहर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। पति की डांट से वह इतना क्षुब्‍ध हुई कि जान देने की ठान ली। अगली सुबह पति काम पर गया तो उसने कीटनाशक पी लिया। वह तो गनीमत रही कि समय रहते उसकी ननद मौके पर मौजूद थी।

loksabha election banner

मामला डुमरिया थाना क्षेत्र के मुडाकांजिया गांव का है। गांव की महिला सावित्री पुरान ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे इलाज के लिए डुमरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एमजीएम अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। घटना के पीछे पति द्वारा महिला को डांटे जाने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार महिला सावित्री पुरान को उसके पति ने खाना न बनाने पर डांट दिया था। पति ट्रैक्टर पर खलासी का काम करता है। पति ने बताया कि वह रात में आया तो घर में खाने को कुछ नहीं था। इस पर उसने उसे डांट दिया। बताते हैं कि सुबह चंद्र पुरान काम पर जा रहा था। जैसे ही वह बाहर निकला तो उसकी बहन वीणा ने आवाज देकर बताया की भाभी उल्टी कर रही है। तब पति घर में आया तो देखा गिलास में आधा कीटनाशक था। इसके बाद उसने पत्नी को फौरन अस्पताल में दाखिल कराया।

2010 में हुआ था विवाह

सावित्री पुरान का विवाह चंद्रपुरान से साल 2010 में हुआ था। उसकी दो लड़की पूर्णिमा व कविता और एक लड़का देव 7 महीने का है। महिला अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। डुमरिया पुलिस का कहना है कि महिला के ठीक हो जाने के बाद उसका बयान लिया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.