Move to Jagran APP

हेमंत सरकार के एक वर्ष पर जमशेदपुर के विधायकों ने क्या कहा...देखिए

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी यूपीए सरकार के एक वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने साकची स्थित रवींद्र भवन परिसर में जिलास्तरीय कार्यक्रम किया था। इसमें जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के चार झामुमो विधायक मौजूद थे।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 04:25 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 04:25 PM (IST)
हेमंत सरकार के एक वर्ष पर जमशेदपुर के विधायकों ने क्या कहा...देखिए
हेमंत सरकार के एक वर्ष पर जमशेदपुर के विधायकों ने सराहना की।

जमशेदपुर : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी यूपीए सरकार के एक वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने साकची स्थित रवींद्र भवन परिसर में जिलास्तरीय कार्यक्रम किया था। इसमें जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के चार झामुमो विधायक मौजूद थे। इन्होंने विकास मेला का उदघाटन करने के बाद समारोह को संबाेधित भी किया। देखिए किस विधायक ने क्या कहा...

loksabha election banner

अलग राज्य गठन को लेकर लोगों को जो उम्मीदें हैं, उसे पूरा करेंगे : रामदास सोरेन 

घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद लोगों को विकास कार्यों को लेकर जो उम्मीदें हैं, उसे वर्तमान सरकार पूरा करेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को बल देते हुए कई सारी विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। जमशेदपुर में जल्द ही महिला विश्वविद्यालय में पठन-पाठन शुरू कराने का प्रयास होगा, वहीं ट्राइबल विश्वविद्यालय का भी निर्माण मार्च महीने से शुरू हो जाएगा। आर्थिक दिक्कतों के बावजूद मुख्यमंत्री ने जिस कुशलता से राज्य में विकास कार्यों को गति दी है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी। 

जनमानस ने जिस आकांक्षा से राज्य की बागडोर सौंपी, उसे पूर्ण करेंगे : मंगल कालिंदी  

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे राज्य में विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है। गरीब, किसान व मजदूरों की सरकार को जनमानस ने जिस आकांक्षा से राज्य की बागडोर सौंपी है, उसे पूर्ण करने का प्रयास होगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ उठाएं।

 उम्मीदों, आशा और आकांक्षाओं की सरकार है : समीर महंती 

बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कोरोना की विषम परिस्थियों में राज्य सरकार द्वारा की गई अप्रतिम पहल पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अपने संबोधन में कहा कि हीरे को परखना है तो अंधेरे का इंतजार करो, सूरज की रोशनी में तो शीशा भी चमकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में फ्रंट से लीड किया, वो काबिलेतारीफ है। वर्तमान सरकार ने बेहतरीन शासन देने का काम किया है। कोरोना की चुनौती को स्वीकारते हुए राज्य में विकास की गति को तेज करने का प्रयास किया जा रहा है। 

सभी चुनावी वादों को पूरा करने का किया जा रहा प्रयास : संजीव सरदार  

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ वर्तमान सरकार को आपने राज्य में बनाया है, उसे पूर्ण करने का प्रयास मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। कोरोना काल जैसी विपरित परिस्थितियों में भी सरकार मजबूती से राज्य की जनता के साथ खड़ी रही। जो भी चुनावी वादा हमारी सरकार ने किया है, उसे पूर्ण किया जाएगा तथा आपकी भरोसा पर हम खरे उतरेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.