शाम ढलने के बाद सिदगोड़ा-बारीडीह में हुई बारिश
शाम पांच के करीब आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए। कुछ स्थानों में बूंदाबांदी भी हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:29 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:07 AM (IST)
जासं, जमशेदपुर : नवरात्रि के आठवें दिन शनिवार को शाम ढलने के बाद शहर के कई भागों में बारिश हुई। दिनभर आसमान साफ रहा, धूप खिली रही। शाम पांच के करीब आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए। कुछ स्थानों में बूंदाबांदी भी हुई। शाम साढ़े छह बजे के करीब सिदगोड़ा, बारीडीह और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। अचानक बारिश होने के कारण दुर्गा पूजा पंडाल व प्रतिमा देखने निकले श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए ईधर-उधर भागने लगे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें