विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Political Crisis : हर मुसीबत का सामना करने को एकजुट होकर खड़े हैं झामुमो के पश्चिम सिंहभूम के विधायक

By Uttamnath PathakEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 04:14 PM (IST)

झारखंड में राजनीति उठापठक के बीच झामुमो विधायक पार्टी नेतृत्व के साथ खड़े दिख रहे हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला के ...और पढ़ें

इस खबर को प्रदर्शित करने के लिए मझगांव विधायक निरल पूर्ति की प्रतीकात्मक तस्वीर।
इस खबर को प्रदर्शित करने के लिए मझगांव विधायक निरल पूर्ति की प्रतीकात्मक तस्वीर।

चाईबासा : झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सदस्य रद्द होने संबंधी चर्चा के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पश्चिम सिंहभूम जिला में झामुमो विधायक भी टकटकी लगाए राजधानी पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस संबंध को लेकर झामुमो विधायक पूरी तरह एक मत नजर आ रहे हैं। मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। किसी प्रकार का अगर निर्णय भी होता है तो हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार है । कुछ षड्यंत्र के तहत इस प्रकार का वातावरण तैयार किया जा रहा है , लेकिन हम झामुमो के शीर्ष नेतृत्व के हर निर्णय का स्वागत करते हुए साथ खड़े हैं। अभी चाईबासा में ही मौजूद रहकर राज्य में हो रही गतिविधियों पर पूरी तरह नजर है। विधायक ने कहा कि राज्यपाल के द्वारा क्या निर्णय दिया जाता है इस पर भी हमारी पूरी नजर है। जरूरत पड़ी तो रांची के लिए भी संध्या या सुबह में निकलेंगे। झारखंड सरकार विपक्षी पार्टी के दबाव में आने वाली नहीं है। माटी से जुड़ा होने के कारण पूरे राज्य की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ खड़ी है और किसी प्रकार की भी नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा के द्वारा झारखंड सरकार को अस्थिर करने का कई प्रयास किया गया लेकिन हमारी सरकार मजबूती के साथ जनता के विकास में लगी हुई है। वहीं सदर विधायक दीपक बिरूआ ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण अभी चाईबासा में ही है , पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं । किसी प्रकार की प्रतिक्रिया राज्यपाल के रिपोर्ट आने के बाद ही दिया जाएगा। लेकिन हम झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा उस पर हम सभी सहमत हैं।