विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: तमलुक में नाकेबंदी के दौरान पकड़ा गया 17 लाख से अधिक कैश और 157 ग्राम सोना

Published: Sat, 11 Apr 2026 11:20 PM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच, पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक में पुलिस ने ...और पढ़ें

अनंतपुर में हरिदासपुर चेकनाका पर तैनात अधिकारी।

अनंतपुर में हरिदासपुर चेकनाका पर तैनात अधिकारी।

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल चुनाव में नकदी और सोना बरामद।

  2. तमलुक के हरिदासपुर चेकनाका पर हुई कार्रवाई।

संसू, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच प्रशासन ने अवैध नकदी और कीमती धातुओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक में एक बड़ी बरामदगी हुई। 
 
पुलिस और चुनाव अधिकारियों की टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से 17,48,870 रुपये नकद और लगभग 157.06 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं।
 

हरिदासपुर चेकनाका पर हुई कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, तमलुक थाना क्षेत्र के अनंतपुर में स्थित हरिदासपुर नाका पॉइंट पर तैनात अधिकारियों ने एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। वाहन सवार व्यक्ति, जिसकी पहचान नॉर्थ उसुतपुर निवासी संदीप मन्ना के रूप में हुई है, बरामद नकदी और सोने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या सबूत पेश नहीं कर सका।
 

इनकम टैक्स विभाग को सौंपा गया मामला 

मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट इंचार्ज ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर नकदी और गहनों को जब्त कर लिया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे की जांच के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) को सौंप दिया है। 
 
अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वाले अवैध लेन-देन को रोकने के लिए नाका चेकिंग को और अधिक सख्त किया जाएगा।