वीमेंस कॉलेज में 'पर्यावरण और जैव विविधता पर कोविड- 19 का प्रभाव' विषयक वेबिनार 5 जून को Jamshedpur News
यह वेबिनार वीमेंस कॉलेज और नेशनल अवेयरनेस ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च फोर अर्बन रूरल डेवलपमेंट (नेचर) संस्था के संयुक्त संयोजन में आयोजित किया जाएगा।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।
यह वेबिनार वीमेंस कॉलेज और नेशनल अवेयरनेस ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च फोर अर्बन रूरल डेवलपमेंट (नेचर) संस्था के संयुक्त संयोजन में आयोजित हो रहा है। वेबिनार का मुख्य विषय है 'पर्यावरण और जैव विविधता पर कोविड- 19 का प्रभाव'। इसमें बतौर मुख्य वक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति एवं वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. शुक्ला महांती तथा झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. पूरबी सैकिया शरीक होंगी।
पंजीयन जारी, सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा वेबिनार
वेबिनार के समन्वयन का दायित्व डॉ कविता परमार संभालेंगी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सलोमी कुजूर द्वारा किया जाएगा। https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfoW_v0gD_s5K7hIOdLWAgrZk0M-jjBdOCzwzpXbBeNArrR7Q/viewform?usp=pp_url लिंक पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है। गूगल मीट पर आयोजित होने वाला यह वेबिनार 5 जून को सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। https://meet.google.com/mds-ksnx-pqd लिंक पर जाकर वेबिनार में प्रतिभागिता की जा सकती है। प्रतिभागियों को ई प्रमाणपत्र भी निर्गत किया जाएगा।
वीमेंस कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं पहली जुलाई से
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन जुलाई महीने से होगा। प्राचार्या डॉ. शुक्ला महांती द्वारा जारी सूचना के अनुसार एक जुलाई से स्नातक और वोकेशनल के सेमेस्टर 6, पीजी, बीएड और एमएड के सेमेस्टर 4 की परीक्षाएं आयोजित होंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम की सूचना बाद में जारी की जाएगी।