Move to Jagran APP

Weather Update : बढ़ा तापमान, जानें फिर 28 तक कब-कैसे बदलेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल तक शहर और आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला ही रहेगा।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 07:41 AM (IST)
Weather Update : बढ़ा तापमान, जानें फिर 28 तक कब-कैसे बदलेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News
Weather Update : बढ़ा तापमान, जानें फिर 28 तक कब-कैसे बदलेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

जमशेदपुर(जागरण संवाददाता)। पूर्वी सिंहभूम सहित कोल्‍हान में तापमान का बढ़ना जारी है। सुबह से धूप निकली थी। वैसे मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल तक शहर और आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला ही रहेगा।

loksabha election banner

इस दौरान बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक तापमान बढ़ता रहेगा। उसके बाद तापमान में गिरावट होगी। शहर का तापमान गिरकर फिर से 30.0 डिग्री पहुंच सकता है। शहर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को न मेघ गरजे और न बादल ही बूंदे बनकर बरसे। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए। इस दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

2.6 डिग्री बढ़ा तापमान

आसमान साफ रहने के कारण बुधवार को शहर का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 2.6 और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की है। शहर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

मध्य प्रदेश से असम तक बने चक्रवात का असर 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से असम तक चक्रवात बना है। इसी चक्रवात के कारण राज्य का मौसम करवट ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार की आधी रात को जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली और जमशेदपुर शहर में कुल 31.4 मिमी बारिश हुई थी।

जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद आंधी कमजोर होकर मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब 25 अप्रैल को फिर तेज आंधी चलने की संभावना है। आने वाले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्‍न हिस्‍सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान हर दिन अलग-अलग जिलों में बारिश होगी।

मध्‍य प्रदेश व असम में बने चक्रवात का ही असर था कि सोमवार को आधी रात के समय आसमान में छाई काली घटनाओं के साथ तेज आंधी ने शहर के कई क्षेत्रों में तबाही मचा दी। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए तो कहीं पेड़ों की डालिया टूटकर गिरी। वहीं कई मकानों के छप्पर तक तेज आंधी से उड़ गए। आधी रात को करीब एक घंटे तक शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाई। 

इस तरह बदल रहा तापमान

दिन    अधिकतम      न्‍यूनतम   

बुधवार    33.2             20.6

मंगलवार  30.6            19.0

सोमवार   23.7              14.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.