Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Forecast News Update : अगले छह दिन मौसम में होगा उतार-चढ़ाव, कभी गर्म तो कभी ठंड का होगा अहसास

Weather Forecast News Update Jamshedpur. मौसम में अभी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास होता रहेगा। इससे बीमारी बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। इस दौरान लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 08:35 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast News Update : अगले छह दिन मौसम में होगा उतार-चढ़ाव, कभी गर्म तो कभी ठंड का होगा अहसास
जानिए अगले छह कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

जमशेदपुर , जासं।  मौसम लगातार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी गर्म का अहसास करा रहा है। एक सप्ताह पूर्व जहां शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब घटकर 9.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यानी 8.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अभी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास होता रहेगा। इससे बीमारी बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। इस दौरान लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर एलर्जी, अस्थमा व हृदय रोग से संबधित लोगों को। इस दौरान सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा। जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना भी अधिक रहती है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय भी सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

आज 9.9 डिग्री है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री होने की संभावना है। यानी चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 24 घंटे के अंदर तीन से चार डिग्री तापमान में बदलाव होने से उसका असर सेहत सीधे पड़ता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 16 डिग्री हो सकता है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि        -     न्यूनतम       -      अधिकतम
  • 17 जनवरी -     9.9          -          23.8
  • 18 जनवरी  -    14.0        -          26.0
  • 19 जनवरी   -    16.0       -           27.0
  • 20 जनवरी   -    14.0        -          28.0
  • 21 जनवरी   -     12.0       -          27.0
  • 22 जनवरी   -     12.0       -          27.0
  • 23 जनवरी   -     13.0       -          26.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.