Move to Jagran APP

जानिए, दीपावली और छठ के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर शहर में सुबह के समय धुंध छाया रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:24 PM (IST)
जानिए, दीपावली और छठ के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
जानिए, दीपावली और छठ के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

जमशेदपुर(जेएनएन)। लोग दीपावली के उमंग में डूब में हैं। इसके बाद महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो जाएगी। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

loksabha election banner

 सोमवार की शाम को शहर के कई इलाके में रिमझिम बारिश हुई। इससे कुछ देर के लिए धनतेरस बाजार के लिए निकले लोगों को परेशानी हुई थी। बारिश के बाद शाम ठंड का एहसास होने लगा। हालांकि बारिश से पहले शहर का पारा सामान्य से अधिक ही रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान से बादल छंटने के बाद शहर में ठंड बढ़ेगी। 

दीपावली में बारिश के आसार नहीं

सोमवार को दोपहर बाद शहर का मौसम अचानक बदला। आसमान में बादल छाए रहे और शाम चार बजे के बाद अचानक कई स्थानों पर बारिश हुई। शहर में 0.04 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि दीपावली के दौरान बारिश होने के आसार नहीं हैं। हल्की बारिश के बाद शहर का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। सुबह और शाम को ठंड का अहसास होगा। विभाग के अनुसार सुबह-सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि काली पूजा के दौरान मौसम सामान्य बना रहेगा।

सामान्य से अधिक रहा पारा

सोमवार को बारिश से पहले तक शहर का पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लौहनगरी का अधिकतम पारा 34.5 और न्यूनतम पारा 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

छठ के दौरान रहेगी धुंध 

सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर शहर में सुबह के समय धुंध छाया रहेगा। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से ही वातावरण में सुबह के वक्त धुंध का असर रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.