Move to Jagran APP

Weather : उमड़ने-घुमड़ने लगे बादल, जानें कब हो सकती है बारिश Jamshedpur News

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि माह के अंत तक रोज बारिश हो सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 08:44 AM (IST)
Weather : उमड़ने-घुमड़ने लगे बादल, जानें कब हो सकती है बारिश Jamshedpur News
Weather : उमड़ने-घुमड़ने लगे बादल, जानें कब हो सकती है बारिश Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। शहर और आसपास के क्षेत्र में अप्रैल माह के अंत तक रोज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चलेगी और मेघ गर्जन के साथ बिजली भी चमकेगी।

loksabha election banner

वैसे शनिवार को शहर में सुबह धूप-छांव की स्थिति रही। आंशिक रूप से छाए बादल दिन चढऩे के साथ दंट गए। दिन में धूप खिली रही। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि माह के अंत तक रोज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री घटा है जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़ा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

रविवार को 14 मिमी बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र दारीसाई के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 25 अप्रैल को 14 मिमी बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 अप्रैल को 15 मिमी, 27 को 13 मिमी, 28 को 26 मिमी और 29 अप्रैल को छह मिमी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस दौरान तेज हवाओं का झोंका भी चलेगा। मेघ गर्जन के साथ बिजली कड़केगी और ठनका भी गिर सकता है। पिछले कई दिनों से रोज बारिश के बाद शुक्रवार को शहर का मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली रही। इससे तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।  

 इस सप्‍ताह इस तरह बदलता रहा तापमान

  दिन    अधिकतम      न्यूनतम

♦  शनिवार   32.5         20.8 

♦ शुक्रवार     32.5         20.8 

♦ गुरुवार      32.2         20.4  

♦ बुधवार      33.2         20.6

♦ मंगलवार   30.6        19.0

♦ सोमवार    23.7         14.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.