ताम्रनगरी में जलसंकट, पाईप फटने से 48 घंटे से ठप पड़ी जलापूर्ति Jamshedpur News
ताम्रनगरी के इलाके में पेयजल संकट के बावजूद फटी हुई पाइप की मरम्मत का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। कोई भी यह नहीं बता पा रहा है कि कबतक पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी।
गालूडीह (जागरण संवाददाता)। घाटशिला प्रखंड के एचसीएलईसीसी के ताम्र नगरी में रहने वाले मजदूरों को पिछले 48 घंटे से पेयजल के लिए गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। काफी जिद़दोजहद के बाद उन्हें पीने के लिए पानी नसीब हो रहा है।
बताया जाता है कि कंपनी की जलापूर्ति पाइप शनिवार की रात फट गई। उसी समय से यहां के विभिन्न इलाकों में पेजजल की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। सोमवार तक भी पाईप की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका था। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी भी इस समस्या पर गंभीर नही दिख रहा हैं।
धीमी गति से हो रहा मरम्मत का काम
ताम्रनगरी के इलाके में पेयजल संकट के बावजूद फटी हुई पाइप की मरम्मत का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। कोई भी यह नहीं बता पा रहा है कि कबतक पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी। कछुआ गति से काम होने का कारण सुविधा व संसाधनों के अभाव को बताया जा रहा है। इस मामले पर मजदूर नेता भी चुप्पी साधे हुए है, एक टेंकर के सहारे कुछ लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस संबंध में वाटर ट्रीटमेन्ट विभाग के डिप्टी मैनेजर विबेक माहली ने बताया की पाईप काफी पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। सुबिधा की कमी है। 14इंच का पाईप मंगवाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द जलापूर्ति को शुरू कराया जा सके।