अमेरिका से लौटे कुणाल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पने क्षेत्र में लौटते ही विधायक कुणाल षाड़ंगी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और मोटरसाइकिल रैली के साथ गृहप्रवेश कराया।
जमशेदपुर(जेएनएन)। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा क्षेत्र के झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी अमेरिका यात्रा से वापस लौट आए हैं। अपने क्षेत्र में लौटते ही विधायक कुणाल षाड़ंगी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और मोटरसाइकिल रैली के साथ गृहप्रवेश कराया।
यूं तो युवा विधायक ने 15 दिनों के अमेरिका दौरे में कई कृतिमान गढ़े और बहरागोड़ा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राष्ट्र को एक नई पहचान दिलाई जो बहरागोड़ा के लिए एक इतिहास से कम नहीं होगा। आजादी के बाद से शायद ही इस क्षेत्र के किसी विधायक ने इस तरह के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया हो।
झारखंड गठन के बाद से पूरे झारखंड राज्य से शायद ही किसी विधायक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइवीपीएल जैसे कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला। अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राज्य आर्कन्सा का सद्भावना राजदूत भी कुणाल षाड़ंगी को चुना गया।
रांची एयरपोर्ट पर उतरते ही झामुमो एवं विधायक के फैन्स ने स्वागत का सिलसिला शुरू किया जो बहरागोड़ा में गर्मजोशी से जारी रहा। मोटल चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल एवं गुलदस्ता देकर विधायक का स्वागत किया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल बाजपेई, केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव गुरुचरण मांडी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर बाजार भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं संग विधायक कुणाल षाड़ंगी मोटरसाइकिल से अपने आवास तक पहुंचे।