Move to Jagran APP

वांटेड हरीश सिंह और सुधीर दुबे के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी

कोरोना काल के कारण कुर्की जब्ती के लिए बिहार जाने से हिचक रही पुलिस।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 08:04 PM (IST)
वांटेड हरीश सिंह और सुधीर दुबे के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी
वांटेड हरीश सिंह और सुधीर दुबे के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी

जासं, जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गे हरीश सिंह और उसके विरोधी गुट के सुधीर दुबे की गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती वारंट अदालत से जारी है। लेकिन, अब तक दोनों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है। सात माह से दोनों फरार चल रहे हैं। कोरोना काल के कारण कुर्की जब्ती के लिए पुलिस बिहार जाने से हिचक रही है।

prime article banner

अखिलेश सिंह के विरोधी सुधीर दुबे बिहार के बक्सर जिले के ढकाइच और हरीश सिंह बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह गैंगवार मामले में वांटेड है। हत्या, रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज है। दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह का हरीश सिंह करीबी रहा है। कभी सुधीर दुबे गैंगस्टर का गुर्गा हुआ करता था। कुछ अनबन होने के बाद अब उसने जमशेदपुर में अखिलेश सिंह के बराबर अपना गैंग खड़ा कर लिया है जिसमें कई अपराधी शामिल हैं। जो गैंगस्टर को चुनौती दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और सुधीर दुबे गिरोह के बीच शब्दों के बाण चल रहे हैं। अखिलेश सिंह के गुर्गे कन्हैया सिंह और सुधीर दुबे के गुर्गे कल्लू राय के बीच विगत 30 अप्रैल को वर्चस्व को लेकर फायरिग की घटना हुई थी। घटना में सुधीर दुबे का गैंग अखिलेश सिंह के गुर्गो पर भारी पड़ा था। गैंग के कन्हैया सिंह समेत सात लोग घायल हो गए थे। हरीश सिंह बचकर भाग निकला था। एक-दूसरे के खिलाफ गिरोह के गुर्गो ने सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों गिरोह के 29 गुर्गो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रायफल, बंदूक, पिस्टल और कारतूस बरामद किया था। कन्हैया सिंह और कल्लू राय समेत सात आरोपित जेल में बंद है। बाकी सबकी जमानत उच्च न्यायालय से हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.