National Voters Day : मतदान जागरूकता के लिए कोल्हान में निकली रैली, ली गई शपथ
National Voters Day. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर झारखंड के कोल्हान में कई कार्यक्रम किए गए। इनमें मतदाता जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण समारोह शामिल है।
जमशेदपुर, जेएनएन। National Voters Day 2020 राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के मौके पर शनिवार को कोल्हान के तीनों जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता रैली, चित्रांकन प्रतियोगिता, युवा मतदाता सम्मान समारोह शामिल है।
इसी कड़ी में पश्चिमी सिंहभूम मुख्यालय चाईबासा में मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रैली सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए एसोसिएशन ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग मतदान के लिए प्रेरित करनेवाले संदेश लिखे बैनर ले रखे थे।
वर्कर्स कॉलेज ने निकाली प्रभातफेरी
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली थी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया था। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक किया था। रैली वापस आने के बाद क्विज आयोजित की गई थी। इसमें पीजी भूगोल विभाग के दुर्योधन कर्मकार एवं इंटरमीडियेट कला संकाय के छात्र चंदन महंती विजेता बने थे।