Move to Jagran APP

कमिंस में ग्रेड वार्ता शुरू कराने को उठने लगी आवाज Jamshedpur News

टाटा कमिंस में ग्रेड वार्ता शुरू कराने की आवाज उठने लगी है। यूनियन नेताओं की बर्खास्तगी के बाद से ग्रेड रिवीजन पर बातचीत बंद है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 01:09 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 09:11 AM (IST)
कमिंस में ग्रेड वार्ता शुरू कराने को उठने लगी आवाज Jamshedpur News
कमिंस में ग्रेड वार्ता शुरू कराने को उठने लगी आवाज Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन की वार्ता बंद है। यूनियन के चार नेताओं की बर्खास्तगी के बाद प्रबंधन-यूनियन की बातचीत बंद है। इधर, ग्रेड रिवीजन कराने को लेकर कर्मचारियों में असंतोष का माहौल है।

loksabha election banner

यूनियन के कई कमेटी मेंबर ग्रेड वार्ता शुरू करने के लिए आवाज उठाने लगे हैं। जानकारी हो कि यूनियन की स्टीयरिंग कमेटी के नौ सदस्य हैं, जो ग्रेड वार्ता में शामिल रहते थे, उसमें से तीन की बर्खास्तगी हुई है। इसी वजह से प्रबंधन के साथ ग्रेड वार्ता नहीं हो रही है। वार्ता शुरू करने के लिए प्रबंधन भी गंभीर है। पहले कर्मचारीपुत्रों के नियोजन पर प्रबंधन-यूनियन के बीच ठनी जिससे ग्रेड वार्ता बंद रही। जब नियोजन पर बात बनी तथा ग्रेड वार्ता शुरू हई तो यूनियन नेताओं की बर्खास्तगी को लेकर फिर प्रबंधन-यूनियन के बीच बैठक बंद हो गई है। कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अप्रैल 2019 से लंबित है। 

बर्खास्तगी मामले में जांच शुरू 

यूनयन नेताओं की बर्खास्तगी की जांच शुरू है। पिछले बुधवार को यूनियन के तीन पदाधिकारी और एक सदस्य के सस्पेंशन विथ पेंडिंग इंक्वारी (जांच होने तक निलंबन) पत्र जारी किया गया था। उसके बाद एक-एक नेताओं को बुलाकर घटना की जानकारी ली गई है। यूनियन नेताओं ने अपनी बातें लिखित रूप से दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.