गोविंदपुर में स्व. वीके सिंह स्मृति व्याख्यान आज
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटा गोविंदपुर स्थित प्रताप कल्याण केंद्र मे
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटा गोविंदपुर स्थित प्रताप कल्याण केंद्र में नव जनवादी लोक मंच के तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया है। व्याख्यान अपरान्ह तीन बजे से शुरू होगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रताप कल्याण केंद्र के अध्यक्ष मनोकामना सिंह ने बताया कि व्याख्यान का मुख्य विषय 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर रुसी क्रांति का प्रभाव' है। व्याख्यान में दिल्ली के मुख्य वक्ता दिल्ली के अर्जुन प्रसाद सिंह होंगे, जबकि मुगलसराय के परमानंद सिंह यादव, भिलाई के गोरखनाथ सिंह व बनारस के ज्ञान प्रकाश सिंह मुख्यरूप से अपना विचार रखेंगे। इसके अलावा जमशेदपुर से डॉ. रामकवींद्र सिंह, अरविंद अंजुम, दिनेश शर्मा, राकेश रंजन भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।