Move to Jagran APP

विवेकानंद के आगे विजन फेल

पिंटू मुर्मू के दो गोल की बदौलत विवेकानंद स्पोर्टिग क्लब ने विजन एपेक्स को 3-0 से पराजित कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 08:21 PM (IST)
विवेकानंद के आगे विजन फेल
विवेकानंद के आगे विजन फेल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पिंटू मुर्मू के दो गोल की बदौलत विवेकानंद स्पोर्टिग क्लब ने विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित कर दिया।

loksabha election banner

जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में आर्मरी ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन लीग के एक मुकाबले में शुरू से ही विवेकानंद स्पोर्टिग क्लब की टीम आक्रामक नजर आ रही थी। खेल के पहले ही मिनट में बिरेन सिंह ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर तहलका मचा दिया। गोल खाकर बौखलाई विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब की सेना ने जवाबी हमला किया, लेकिन आपसी तालमेल के अभाव में वह सफलता के कोसों दूर रहा। इस बीच 28वें मिनट में विवेकानंद के खिलाड़ियों ने अच्छा मूव बनाया और इस बार पिंटू मुर्मू ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलजाल में डाल दिया। मध्यांतर तक विवेकानंद स्पोर्टिग क्लब 2-0 से आगे थी। मध्यांतर के बाद भी उसकी आक्रामकता में कोई कमी देखने को नहीं मिली। खेल के 54 वें मिनट में पिंटू मुर्मू ने एक और गोल दाग विजन एपेक्स की जीत के सभी दरवाजे बंद कर दिए। रफ प्ले के लिए विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब के कृष्णा सिंह को रेफरी ने 69वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया।

-------------------

पीआरएमएमसी ने एसकेएफए को बराबरी पर रोका

उधर, टिनप्लेट ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक अन्य मुकाबले में पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल क्लब ने सिदो-कान्हू फुटबॉल एकेडमी को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया। रफ प्ले के लिए रेफरी ने सिदो-कान्हू फुटबॉल एकेडमी के मंगल मुर्मू को तीसरे मिनट में तथा संजय मुर्मू को 34वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। मैच के रेफरी एससी तांती, घनीराम हांसदा, महेश्वर महतो व ओमप्रकाश करुआ थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.