विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुत्तों के साथ दौड़ेंगे पेट पेरेंट्स: फिटनेस और पेट केयर को बढ़ावा देने के लिए आ रहा है वर्चुअल पेट रन चैलेंज

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:55 PM (IST)

ब्रैंडीज और रनइंडिया द्वारा 'पेट रन चैलेंज सीजन-1' नवंबर 2026 में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य पालतू कुत्तों और उनके मालिकों के बीच फिटनेस व पेट पेरेंटिंग को बढ़ावा देना है।

वर्चुअल फिटनेस पहल के तहत देश भर के पेट पेरेंट्स अपने प्यारे डॉगी के साथ वॉक, जॉगिंग या रनिंग कर सकेंगे।

वर्चुअल फिटनेस पहल के तहत देश भर के पेट पेरेंट्स अपने प्यारे डॉगी के साथ वॉक, जॉगिंग या रनिंग कर सकेंगे।

HighLights

  1. नवंबर 2026 में वर्चुअल पेट रन चैलेंज सीजन-1 का आयोजन।

  2. पालतू कुत्तों संग फिटनेस और पेट पेरेंटिंग को बढ़ावा।

  3. विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार और ई-प्रमाण पत्र।

जासं, जमशेदपुर। पालतू कुत्तों को स्वस्थ और चुस्त रखने के साथ ही 'पेट पेरेंटिंग' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर में एक अनोखी वर्चुअल फिटनेस पहल की शुरुआत होने जा रही है। 
 
ब्रैंडीज और रनइंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 'पेट रन चैलेंज सीजन-1' का आयोजन इसी साल नवंबर 2026 में किया जाएगा।
 
इस वर्चुअल फिटनेस पहल के तहत देश भर के पेट पेरेंट्स अपने प्यारे डॉगी के साथ वॉक (Walk), जॉगिंग या रनिंग कर सकेंगे। 
 
इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि प्रतिभागी अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार देश के किसी भी कोने से इस चुनौती को पूरा कर सकते हैं।
 

तीन अलग-अलग श्रेणियां और शुल्क 

इस आयोजन में भाग लेने के लिए आयोजकों की ओर से तीन मुख्य विकल्प दिए गए हैं, जिनमें प्रतिभागी अपनी क्षमता के अनुसार जुड़ सकते हैं:
 
  • साप्ताहिक 5 किलोमीटर चैलेंज: इसके लिए शुल्क 99 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • मासिक 50 किलोमीटर क्लासिक चैलेंज: इसके लिए 699 रुपये शुल्क है, जिसमें पूरे नवंबर महीने के दौरान कुल 50 किमी की दूरी तय करनी होगी।
  • मासिक 50 किलोमीटर प्रीमियम चैलेंज: इसके लिए 1,199 रुपये शुल्क तय किया गया है।
 

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार 

चुनौती पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को कई तरह के रोमांचक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण-पत्र (E-Certificate), फिनिशर मेडल, लीडर-बोर्ड पर विशेष पहचान और पेट केयर से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। 
 
प्रीमियम श्रेणी के तहत प्रतिभागियों को एक विशेष उत्पाद पैकेज भी दिया जाएगा। ब्रैंडीज की संस्थापक रुना राजीव कुमार का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पालतू जानवरों के साथ फिटनेस को दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बनाना है। 
 
वहीं, रनइंडिया के सह-संस्थापक रोहित पवार ने इसे पेट लवर्स और फिटनेस के शौकीनों को आपस में जोड़ने का एक बेहतरीन मंच बताया है।