Tata workers union उपचुनाव में विनोद ने भुवनेश्वर को चार मतों से दी मात Jamshedpur News
टाटा वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव में विनोद कुमार ठाकुर ने सीधे मुकाबले में भुवनेश्वर सिंह को शिकस्त दी। 35 वोटरों में 34 ने मतदान किया।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा वर्कर्स यूनियन के इक्यूपमेंट मेंटनेंस सर्विसेज के एक सेक्शन में उपचुनाव हुआ। इसमें विनोद कुमार ठाकुर (19 मत) ने सीधे मुकाबले में भुवनेश्वर सिंह (15 मत) को चार मतों से हराकर विजेता बने।
इक्यूपमेंट मेंटनेंस सर्विसेज के सीएस स्टेशन ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस, रोड ट्रांसपोर्ट व ईएसटी में निवर्तमान कमेटी मेंबर मनोरंजन दास सेवानिवृत्त हुए। यूनियन के संशोधित संविधान के अनुसार रिक्त पद के लिए उपचुनाव कराया गया। टाटा स्टील कंपनी के इक्यूपमेंट मेंटनेंस स्थित परिसर में सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इसमें 35 में से 34 सदस्यों ने वोट डाले। जबकि एक सदस्य सतपति शहर से बाहर था। वहीं, शाम चार बजे से यूनियन कार्यालय में दोनो उम्मीदवारों की उपस्थिति में मतगणना हुई। मात्र छह मिनट की गिनती के बाद विनोद कुमार ठाकुर को विजेता घोषित किया गया। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह व यूनियन उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने विजयी उम्मीदवार को फूलों की माला पहनाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे।
कर्मचारियों की मदद से बंधा जीत का सेहरा
विनोद टी ग्रेड से वर्ष 2009 में टाटा स्टील में बहाल हुए। वर्तमान में इक्यूपमेंट मेंटनेंस के इम्प्लाइमेंट ब्यूरो में पदस्थापित हैं। विनोद की पहचान मददगार के रूप में होती विख्यात है। मेडिकल बुक रिप्लेसमेंट हो या किसी को कोई आवेदन लिखना हो, उनके साथियों के अनुसार, विनोद कभी भी समय या दिन नहीं देखते हैं। जो भी मदद को पहुंचे तो बिना दौड़ाए आधे घंटे में उसका काम कर देते थे और यही उसकी जीत का आधार बना।