Move to Jagran APP

गोवा फिल्म फेस्टिवल में जमशेदपुर के विनोद करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व, जानिए कौन हैं

गोवा फिल्म फेस्टिवल में जमशेदपुर के विनोद कुमार झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। 20-26 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल हो रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 02:32 PM (IST)
गोवा फिल्म फेस्टिवल में जमशेदपुर के विनोद करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व, जानिए कौन हैं
गोवा फिल्म फेस्टिवल में जमशेदपुर के विनोद करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व, जानिए कौन हैं

जमशेदपुर, जासं। गोवा फिल्म फेस्टिवल में जमशेदपुर के विनोद कुमार झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। 20-26 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। मानगो के मून सिटी निवासी विनोद कुमार फीचर फिल्म ‘अजब सिंह की गजब कहानी’ के निर्माता हैं, लिहाजा इन्हें झारखंड सरकार ने प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है।

loksabha election banner

इस फिल्मोत्सव में झारखंड सरकार ने महेंद्र सिंह धौनी, महेश भट्ट व मुकेश भट्ट, अनुपम खेर व विद्या बालन को भी नामित किया है। फिल्मोत्सव में 24 नवंबर को झारखंड दिवस मनाया जाएगा, जिसमें झारखंड में बनी फिल्में दिखाई जाएंगी।

राज्यपाल ने किया था उदघाटन

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में इस बार 68 देशों की 212 फिल्में दिखाई जाएंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने उदघाटन के मौके पर कहा कि भारत के पास फिल्म उद्योग समेत हर क्षेत्र में दुनिया को पछाड़ने की क्षमता है। महोत्सव का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में किया गया है।

फोकस डिजिटल सिनेमा पर

राठौर ने कहा कि महोत्सव युवा पीढ़ी के लिए एक मंच है, जहां वह अपनी प्रतिभा, अपने कौशल, अपनी स्टोरी का अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के सामने प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव का फोकस डिजिटल सिनेमा पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.