उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आयेंगे जमशेदपुर, टाटा स्टील के शताब्दी समारोह में लेंगे भाग
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 17 फरवरी को जमशेदपुर आयेंगे। वे यहां टाटा स्टील के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति इस मौके पर डाक टिकट भी जारी करेंगे।
जमशेदपुर,जेएनएन। Vice President Venkaiah Naidu to visit Jamshedpur on 17 February देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 17 फरवरी को जमशेदपुर आयेंगे। वे यहां टाटा स्टील के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति इस मौके पर डाक टिकट भी जारी करेंगे।
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम का ब्योरा मिल गया है और उसके हिसाब से तैयारी शुरू हो गई है। उपराष्ट्रपति 17 फरवरी की सुबह 10 बजे रांची से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से 10 बजकर 25 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम एक घंटे चलेगा। उपराष्ट्रपति 17 फरवरी को ही 3 बजकर 25 मिनट पर वापस लौट जाएंगे। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति 16 फरवरी को हो राजधानी रांची पहुंच जाएंगे। वहां वे आइआइएम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।