Move to Jagran APP

विहिप के कार्यो को धरातल पर लाने का संकल्प

बनी रणनीति -कार्य विस्तार योजना में विहिप ने बनाई खंड व उप खंड समितियां -जमशेदपुर महानग

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 07:06 PM (IST)
विहिप के कार्यो को धरातल पर लाने का संकल्प
विहिप के कार्यो को धरातल पर लाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत रविवार को विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर के 13 नगरों की अलग-अलग बैठक हुई। बैठक में जमशेदपुर के 13 नगर बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, साकची, मानगो, बारीडीह, गोलमुरी, बिरसानगर, टेल्को, गोविंदपुर, परसुडीह, बागबेड़ा व जुगसलाई के सभी कार्यकर्ताओं ने विहिप के कार्यो को धरातल पर लाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

कार्य विस्तार योजना के तहत खंड समिति 10,000 की जनसंख्या पर तथा उपखंड समिति 2,000 की जनसंख्या पर बनी। इन समितियों को सभी नगरों में गठित करने का निर्णय लिया गया। नगर में 10 खंड तथा 50 उपखंड समिति बनाने की योजना है। इसके अलावा बैठक में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी में महिलाओं को जोड़कर ¨हदू समाज को सशक्त बनाने की पहल की गई। ज्ञात हो कि विहिप की प्रत्येक समिति में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के सदस्यों का स्थान होता है तभी समिति की रचना पूर्ण होती है। खंड तथा उपखंड समिति में 11 लोगों की टोली में अध्यक्ष, मंत्री, बजरंगदल संयोजक, दुर्गा वाहिनी संयोजिका, मातृशक्ति प्रमुख, सत्संग प्रमुख और पांच कार्यकारणी सदस्य होते हैं। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अवतार सिंह गाधी, मंत्री जनार्दन पांडेय, उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, गोपी राव, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, सह मंत्री चंदन चतुर्वेदी, दीपक वर्मा, बजरंग दल से संयोजक चंदन सोनी, सह संयोजक अनिरुद्ध गिरी, प्रचार प्रमुख सुभाष चटर्जी, धर्माचार्य जमुना दुबे, आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री, मठ मंदिर से हरेराम तिवारी, सेवा विभाग से भोला लोहार, रामायण ज्ञान प्रचार से आनंद अग्रवाल तथा मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी से चंदना बनर्जी, नीलिमा कुमारी गुप्ता और संजीता सेन इत्यादि ने अपने प्रभार के अलग-अलग नगरों में प्रवास किया। विदित हो कि विश्व ¨हदू परिषद राष्ट्रीयस्तर पर संगठन विस्तार की योजना चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.