Move to Jagran APP

विहिप ने रखा 6300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

जासं, जमशेदपुर : विश्व ¨हदू परिषद, जमशेदपुर महानगर की मासिक बैठक रविवार को मानगो स्थित बड़

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 01:53 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 01:53 AM (IST)
विहिप ने रखा 6300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
विहिप ने रखा 6300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

जासं, जमशेदपुर : विश्व ¨हदू परिषद, जमशेदपुर महानगर की मासिक बैठक रविवार को मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में हुई। बैठक में नौ अक्टूबर तक 6300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। सदस्यता अभियान जमशेदपुर में नौ सितंबर से नौ अक्टूबर तक चलेगा। अवतार सिंह गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन करते हुए महानगर मंत्री जनार्दन पाडेय ने ¨हदू समाजहित में विहिप के केंद्रीय, प्रातीय व जिलास्तरीय योजना प्रस्तुत की। जिसमें संगठन के कार्यविस्तार योजना 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी, प्रखंड, खंड व उपखंड स्तर की समिति बनाकर कार्य को धरातल पर उतारना है। प्रखंड (नगर) की बैठक 22 जुलाई को जमशेदपुर में 13 नगर कमेटी संग करनी है। अखंड भारत संकल्प दिवस 12 से 19 अगस्त तक मनाया जाएगा। स्वामी लक्मनानंद बलिदान दिवस 23 से 30 अगस्त तक मनेगा, जबकि विश्व ¨हदू परिषद का स्थापना दिवस 2-9 सितंबर तक मनाया जाएगा।

loksabha election banner

महानगर बैठक में विभाग सह मंत्री संजय चौरसिया ने महानगर द्वारा चयनित कार्यकर्ताओं को नगर के विभिन्न दायित्व देने की घोषणा की। सभी ने ओम का उच्चारण कर स्वीकृति दी। बैठक में झारखंड प्रांत से संजय कुमार (प्रांत प्रचार प्रसार विभाग) व दीपक शर्मा (प्रांत विधि प्रमुख गोरक्षा), सिंहभूम विभाग से अवतार सिंह परमार (गो रक्षा प्रमुख) व अक्षय कौड़ा (सह गोरक्षा प्रमुख), जमशेदपुर महानगर से अध्यक्ष अवतार सिंह, उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, सहमंत्री चंदन चतुर्वेदी, दीपक वर्मा, बजरंग दल से चंदन सोनी, अनिरुद्ध गिरी, प्रचार प्रमुख सुभाष चटर्जी, धर्माचार्य से जमुना दुबे, आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री, सेवा विभाग से भोला लोहार, गोरक्षा से अध्यक्ष अजय गुप्ता, मठ-मंदिर से हरेराम तिवारी, रामायण ज्ञान से आनंद अग्रवाल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी से चंदना बनर्जी, संजीता सेन, प्रीति झा, सिमरन कुमारी, नगर से विश्वजीत चटर्जी, मनोज शर्मा, जितेंद्र प्रामाणिक, गुगुल सिंह, पवन कुमार, अशोक सिंह, आनंद अग्रवाल, अजय पांडेय, प्रेम तंतुबाई, राजीव सर्राफ, सुनील कुमार, बीर यादव, कन्हैया कुमार, उत्तम दास, राजेश चौबे, अश्रि्वनी मुखी, सूरज महतो, कवि मिश्रा, कामदेव गिरी, अजय वर्मा, बिश्वजीत साह, शिबू नाग, अमित सिंह, धीरज कुमार, सावन कुमार, विष्णु कुमार आदि शामिल हुए।

-----------

जारी किया कैलेंडर

- दुर्गाष्टमी : 17 अक्टूबर

- वाल्मीकि जयंती : 23 अक्टूबर

- सत्संग सप्ताह : 21-28 अक्टूबर

- हुतात्मा दिवस : 30 अक्टूबर से 2 नवंबर

- गुरुनानक जयंती : 23 नवंबर

- शौर्य दिवस : 6 दिसंबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.