Move to Jagran APP

वीजी गोपाल हेरिटेज में हो रहा बदलाव

टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में संचालित है वीजी गोपाल हेरिटेज। यहां टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ वर्षो के इतिहास सहित दोनो पक्षों के बीच हुए कई समझौतों को सहेज कर रखा गया है। लाखों रुपये से बनाए गए इस हेरिटेज का उद्घाटन चार मार्च 2012 को टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने किया था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 06:39 AM (IST)
वीजी गोपाल हेरिटेज में हो रहा बदलाव
वीजी गोपाल हेरिटेज में हो रहा बदलाव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में संचालित है वीजी गोपाल हेरिटेज। यहां टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ वर्षो के इतिहास सहित दोनो पक्षों के बीच हुए कई समझौतों को सहेज कर रखा गया है। लाखों रुपये से बनाए गए इस हेरिटेज का उद्घाटन चार मार्च 2012 को टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने किया था। लेकिन अब इस हेरिटेज में फिर से तोड़-फोड़ कर बदलाव किया जा रहा है। लेकिन यह बदलाव किसके आदेश से किया जा रहा है? इसमें कितना खर्च होगा? इस खर्च का वहन कौन करेगा? इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। चर्चा है कि बीते दिनों यूनियन ने अपना शताब्दी वर्ष पूरे किया है ऐसे में अध्यक्ष अपनी तस्वीर हेरिटेज में लगवाने के लिए फिर से इसमें बदलाव कर रहे हैं। जबकि संविधान के नियमों के तहत अध्यक्ष को बिना हाउस की मंजूरी के दस हजार रुपये खर्च करने का अधिकार है। अगर तय राशि से ज्यादा खर्च करते हैं तो उन्हें पहले हाउस से अनुमति लेनी होगी। लेकिन मरम्मती शुरू कराने से पहले कोई अनुमति नहीं ली गई। वहीं, अगर इसका खर्च अगर कंपनी प्रबंधन के सहयोग से कराया जा रहा है तो प्रबंधन इसे कर्मचारियों के कॉस्ट-टू-इंप्लाई में जोड़ेगी तो केवल अपनी फोटो हेरिटेज में रखवाने के चक्कर में सभी कर्मचारियों को इससे नुकसान होगा।

loksabha election banner

----

हेरिटेज को अपग्रेड किया जा रहा है। रही बात खर्चे की तो इस पर आपस में बात कर ली जाएगी।

-आर रवि प्रसाद, अध्यक्ष

--

हेरिटेज को अपग्रेड करने के लिए पूर्व में न कोई बात हुई और न ही हाउस से इसके लिए अनुमति ली गई है।

-सतीश सिंह, महामंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.