Move to Jagran APP

बगैर आरक्षण बिहार के लिए ट्रेन से सफर की सोच रहे तो ये जान लें

बिहार जानेवाली ट्रेनों में बगैर आरक्षण यात्रा करना किसी जंग से कम नहीं। आप सफर कर रहे लोगों की हालत देखेंगे तो पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 01:33 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 01:33 PM (IST)
बगैर आरक्षण बिहार के लिए ट्रेन से सफर की सोच रहे तो ये जान लें
बगैर आरक्षण बिहार के लिए ट्रेन से सफर की सोच रहे तो ये जान लें

जमशेदपुर(जासं)। बिहार की यात्रा करने के लिए लोगों को ट्रेनों में 'जंग' करनी पड़ रही है। शाम टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली टाटा-छपरा एक्सप्रेस व साउथ बिहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में पांव रखने की जगह नहीं मिलती। वहीं स्लीपर कोच में यात्री भरे हुए रहते हैं। जिन यात्रियों का रिजर्वेशन नहीं हो पाया है वे पहले से ही जनरल कोच में बैठकर बिहार जा रहे हैं। दीपावली व छठ की वजह से लोग अपने पैतृक निवास बिहार व उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में जा रहे हैं। 

loksabha election banner

 टाटानगर से खुलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस व टाटा-छपरा ट्रेन में भीड़ का यह आलम है कि इस ट्रेन के बाथरूम में भी घुसकर यात्री सफर करने के लिए मजबूर हो गए है। यात्रियों की भीड़ की वजह से लोग आपस में तू-तू, मैं-मैं भी कर रहे हैं। 

छठ स्पेशल ट्रेन का इंतजार

छठ पर्व के मौके पर रेलवे प्रतिवर्ष छठ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा करता है। लेकिन इस वर्ष अभी तक घोषणा नहीं होने से बिहार जाने वाले लोगों में ऊहापोह की स्थिति है। साउथ बिहार एक्सप्रेस व टाटा छपरा एक्सप्रेस में 13 जनवरी तक एक भी सीट खाली नहीं है। 

छठ पर्व को लेकर एक माह पूर्व से ही रिजर्वेशन फुल

13 नवंबर तक टाटा-छपरा एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, दानापुर एक्सप्रेस, बिलासपुर पटना एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 250 से पार है। 

भीड़ की वजह से दलाल हावी

टाटानगर स्टेशन में छठ पर्व को लेकर जो यात्री अपना रिजर्वेशन नहीं करा पाए हैं उनसे टिकट काउंटर के समीप दलाल अपने चंगुल में फंसा रहे हैं  और अधिक रकम लेकर उन्हें दूसरे के नाम का टिकट आवंटित कर रहे हैं। 

साउथ बिहार एक्सप्रेस वेटिंग

तिथि        स्लीपर  थर्ड एसी द्वितीय एसी

08 नवंबर    85     39        24

09 नवंबर    135   55         33

10 नवंबर    140   49         30

11 नवंबर     77    39        12

12 नवंबर     22    15        05

13 नवंबर     17     17       02

टाटा-छपरा एक्सप्रेस वेटिंग 

तिथि       स्लीपर  थर्ड एसी द्वितीय एसी

08 नवंबर   284    53          68

09 नवंबर   254    77          63

10 नवंबर   261    78         39

11 नवंबर   180    53         29

12 नवंबर   48      11        09

13 नवंबर   खाली   खाली    खाली

टाटा-दानापुर एक्सप्रेस 

तिथि       चेयरकार  एसी चेयरकार

08 नवंबर  31        18

09 नवंबर  73        49

10 नवंबर  94        68

11 नवंबर  78        52 

12 नवंबर  खाली     14

13 नवंबर   खाली    खाली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.