'औद्योगिक संबंध' के गुर जानेंगे यूनियन नेता, आज से पुरी में शिविर
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल पुरी रवाना हो रहा है जहां चार दिन तक चलनेवाले सम्मेलन में औद्योगिक संबंध पर चर्चा होगी।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल पुरी रवाना हो रहा है जहां गाधी लेबर फ ाउंडेशन की ओर से उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार दिनों तक इन्हें औद्योगिक संबंध के गुढ़ तत्व बताए जाएंगे। इसमें यूनियन के नौ पदाधिकारी व दस कमेटी मेंबर शामिल होंगे। यूनियन नेताओं के साथ कंपनी के छह अधिकारी भी शामिल रहेंगे। शिविर में कंपनी के औद्योगिक संबंध बनाए रखने, प्रबंधन-यूनियन के बीच मधुर संबंध बनाए रखने व कंपनी व मजदूर हित में काम करने के तरीके बताई जाएगी। यूनियन कैसे प्रबंधन व मजदूरों के बीच एक कड़ी के रूप में काम करती है इस पर भी व्याख्यान दिया जाएगा। यूनियन प्रवक्ता टीपी महंती ने बताया कि 19 यूनियन नेता व छह कंपनी अधिकारियों के साथ यूनियन नेता पूरी रवाना होंगे। जिसमें यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एहसान अहमद सिराजी, महामंत्री अरूण सिंह, उपाध्यक्ष रामाकात करूआ व सुरेन्द्र कु मार, संयुक्त सचिव मनोज सिंह, सहायक सचिव धीरज सिंह, सीबी पाडेय आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
केंद्र की नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान
टेल्को मजदूर यूनियन की साधारण बैठक में टाटा मोटर्स के अंदर मजदूरों की स्थिति पर मंथन किया गया। चर्चा हुई कि मजदूरों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां जिम्मेदार है। इन नीतियों के खिलाफ एक सप्ताह का जन जागरण अभियान चलाने का फैसला लिया गया। साथ ही लोगों से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का फैसला लिया गया। यूनियन के महामंत्री अंबुज कुमार ठाकुर ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता रामजी सिन्हा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में शिवाधर विश्वकर्मा, श्रवण कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, शंभूशरण प्रसाद, रामसजीवन आदि थे।