महंगा पड़ा विवाद : टाटा मोटर्स के दो अफसरों को प्रबंधन ने किया बर्खास्त
tata motors. टाटा मोटर्स ने सेंट्रल एक्सचेंज ब्यूरो (सीइबी) के हेड प्रवीण कौशल और फाउंड्री डिवीजन के इम्प्लाई रिलेशन (आइआर) अधिकारी सुधीर चौधरी को बर्खास्त कर दिया है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा मोटर्स ने अपने दो अधिकारियों सेंट्रल एक्सचेंज ब्यूरो (सीइबी) के हेड प्रवीण कौशल और फाउंड्री डिवीजन के इम्प्लाई रिलेशन (आइआर) अधिकारी सुधीर चौधरी को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी परिसर में कुछ महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर प्रबंधन ने दोनों अधिकारियों को जांच प्रक्रिया पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों अधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। कंपनी प्रबंधन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच में आरोप सहीं पाए जाने के बाद दोनों अधिकारियों को कंपनी से बर्खास्त किया गया है।
कार्यस्थल से गायब सहायक सचिव सस्पेंड
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह एचबीटीएल से कमेटी मेंबर पवन कुमार सिंह को कंपनी प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन ने मामले में उनसे 72 घंटे में जवाब देने को कहा है। यूनियन के सभी पदाधिकारियों को ड्यूटी के दौरान काम करने की छूट मिलती है लेकिन उन्हें इस दौरान कंपनी परिसर, यूनियन या टाउन में ही कर्मचारी हित के मुद्दें पर काम करना होता है। आरोप है कि पवन ड्यूटी अवधि में ही बिना कंपनी के वरीय अधिकारियों को सूचना दिए गोविंदपुर में जमीन विवाद पर किसी से विवाद कर बैठे। इसे लेकर ही प्रबंधन की ओर से सीनियर मैनेजर रितेश जैन ने उन्हें निलंबित किया है। पवन कुमार को महामंत्री आरके सिंह का करीबी बताया जाता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप