ACCIDENT : सड़क दुर्घटना में मुसाबनी के दो युवकों की मौत, एक गंभीर Jamshedpur News
ACCIDENT ON NH 33. रांची-टाटा एनएच-33 पर बड़े वाहन से कार टकरा गई। इस हादसे में मुसाबनी के दो युवकों की मौत हो गई।
मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। रांची जिले के तमाड़ के समीप रांची-टाटा एनएच-33 पर सड़क दुर्घटना में पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में जोहेब हुसैन व अली अजहर शामिल हैं। वहीं, अजहर नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, मुसाबनी नंबर तीन करीम मोहल्ला निवासी कांग्रेस नेता मरहूम मो. हुसैन के पुत्र मो. जोहेब हुसैन अपनी अर्टिका कार से बुधवार को लॉकडाउन में फंसे कुछ राजमिस्त्रियों को छोडऩे बिहार के दरभंगा गए थे। कार मुसाबनी के ही बदिया गांव के मो. अजहर चला रहे थे। दरभंगा से लौटते समय हजारीबाग में उन्होंने कार में गांव के अजहर नामक एक युवक को भी बैठा लिया था। कार की पिछली सीट पर बैठे होने के कारण अजहर को गंभीर रूप से चोट लगी है। रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है।
कार चालक कोझपकी आने का अंदेशा
बताया गया कि दरभंगा से लौटते समय शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े तीन से चार बजे के बीच तेज गति से चल रही कार किसी अज्ञात बड़े वाहन से टकरा गई। ऐसा माना जा रहा कि कार चालक को झपकी आ गई होगी। इसी कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का इंजन पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। सूचना मिलने के बाद घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों मृतकों का रांची में ही पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार देर रात दोनों मृतकों को मुसाबनी के बदिया कब्रिस्तान में दफना दिया गया। जनाजे में करीब बीस लोगों के ही शामिल होने की इजाजत मिली थी।