Jamshedpur Crime News : जमशेदपुर में झपट्टामार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो मोबाइल और पर्स समेत अन्य सामान बरामद
जमशेदपुर शहर में मोबाइल पर्स और चेन की छिनतई करने वाले झपट्टामार गिरोह के दो सदस्य को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक दो पर्स दो मोबाइल पैन कार्ड और 5700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जमशेदपुर शहर में मोबाइल, पर्स और चेन की छिनतई करने वाले झपट्टामार गिरोह के दो सदस्य को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक, दो पर्स, दो मोबाइल, पैन कार्ड और 5700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी देवनगर निवासी निरंजन और राजकमल गोराई शामिल है।
इसकी जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वणन ने बताया कि सोनारी शिवलाल बस्ती की महिला श्वेता कुमारी से 22 अक्टूबर की सुबह सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास से झपट्टामार ने हैंड बैग छीन लिया था। गिरोह ने साकची जेल चौक पर 21 अक्टूबर को छात्रा उन्नति कुमारी से पर्स की छिनतई कर ली थी। शहर में कई जगहों पर आरोपित छिनतई की घटना को अंजाम दे चुके हैं। रेकी कर घटना को अंजाम दोनों देते थे। मौज मस्ती और शौक पूरा करने के लिए छिनतई को अंजाम देते थे। छिनतई की मोबाइल को औने-पौने दाम में बेच देते थे। गिरफ्तारी से और अन्य मामलों की जानकारी मिलने की संभावना है। कुछ दिन पहले ही सिदगोड़ा में छिनतई करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा था। पत्रकार वार्ता में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि शहर में लगातार छिनतई की घटनाएं हो रही थी। गिरफ्तारी से छिनतई की घटना पर रोक लगेगी।
सावरकर का फोटो लगा दीजिए
thik sir