टाटा -कांड्रा मुख्य मार्ग पर दो अलग -अलग दुर्घटना में महिला समेत दो घायल Jamshedpur News
Accident On Tata-Kandra Road.टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया में दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया। घायल की स्थिति समान्य है।
गम्हरिया, जासं। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया में दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया। पहली घटना पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे उषा मोड़ के पास घटी। इस घटना में कांड्रा की ओर से आ रही एक कार का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसमें चालक को हल्की चोटें आईं।
किन्तु उसी वक्त पीछे की ओर से तेज गति से एक टेलर आ रहा था जो कार के बिल्कुल निकट आ गया। टेलर चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए एकाएक वाहन को ब्रेक लगाकर रोक लिया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना के बाद भी पुलिस के पहुंचने में विलंब होने के कारण आसपास के लोगों ने कार को धक्का देकर बीच सड़क से किनारे किया। इस दौरान करीब आधे घन्टे तक उक्त मार्ग जाम रहा। कार को सड़क किनारे किए जाने के बाद उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ।
दूसरी दुर्घटना दोपहर करीब दो बजे गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप घटी। उक्त घटना में गम्हरिया एक तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही प्रीति देवी नामक महिला गिर पड़ी जिससे उसके सर में गम्भीर चोटें आई। स्थानीय लोगों द्वारा बेह्योशी की हालत में घायल महिला को इलाज हेतु गम्हरिया अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि महिला बिहार की रहने वाली है और कदमा मेंं अपनी सहेली के साथ रहती है। काम की तलाश में वह गम्हरिया आई थी।