Move to Jagran APP

टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव : नामांकन पत्र के लिए चुकाने होंगे दो सौ रुपये

टाटा वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के लिए दो सौ रुपये चुकाने होंगे। बुधवार को निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 05:40 PM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव : नामांकन पत्र के लिए चुकाने होंगे दो सौ रुपये
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव : नामांकन पत्र के लिए चुकाने होंगे दो सौ रुपये

जमशेदपुर, जेएनएन। टाटा वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव में प्रत्‍याशियों को नामांकन पत्र के लिए दो सौ रुपये चुकाने होंगे। बुधवार को निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह ने एक आदेश जारी किया जिसके तहत चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के लिए दो सौ रुपया देना होगा। वैसे सदस्य जो पिछले दो वर्षों से यूनियन के नियमित सदस्य हैं वे चुनाव लड़ सकते हैं या अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। यूनियन में 30 मार्च को आठ निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होना है।

loksabha election banner

निर्वाचन पदाधिकारी ने विभागवार मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दी है। इसमें सबसे कम मतदाता स्पेयर मैन्यूफैक्चरिंग और सबसे ज्यादा प्रोक्योरमेंट और मिल्स मैकेनिकल मेंटनेंस में हैं। जहां क्रमश: 146 और 118 सदस्य मतदान करेंगे। हालांकि निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह का कहना है कि वर्तमान सूची में यदि कोई आपत्ति है या किसी मतदाता का विभाग बदल गया है तो वे इस संबंध में दावा कर सकते हैं। प्राप्त दावा-आपत्ति के निस्तारण के बाद ही मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

 प्रोक्योरमेंट में होगा ग्लोबल चुनाव

 प्रोक्योरमेंट विभाग में सबसे ज्यादा 146 सदस्य मतदान करेंगे। यहां से कमेटी मेंबर रहे बीके डिंडा के कार्यकाल से ही ग्लोबल चुनाव होते रहे हैं। ऐसे में उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अगला कमेटी मेंबर चुनने के लिए सभी सदस्य मतदान करेंगे। चर्चा है कि या तो यहां पर कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध होगा या कोई चुनाव लड़ा तो उसके लिए टेढ़ी खीर साबित होगी क्योंकि इतने सदस्यों तक अपनी पहुंच बनाना आसान नहीं होगा। बीके डिंडा और उनके कई साथी यहां से हर बार निर्विरोध निर्वाचित होते रहे हैं।

कहां कितने सदस्य करेंगे मतदान

  • सेक्शन                        मतदाता
  • स्पेयर मैन्यूफैक्चरिंग            40
  • ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस             41
  • आयरन मेकिंग इलेक्ट्रिकल 

एंड मैकेनिकल                               96

  • मिल्स मैकेनिकल मेंटनेंस         118
  • प्रोक्योरमेंट                             146
  • फील्ड मेंटनेंस (क्रेन ग्रुप-2)          52
  • एलडी-2 इलेक्ट्रिकल                 109
  • इक्यूपमेंट मेंटनेंस                     63 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.