नाबालिग बहनों को आज शहर लेकर पहुंचेगी पुलिस
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: कदमा अनिल सूर पथ क्षेत्र की दो सगी नाबालिग बहनें जिन्हें जमशेदपुर
By Edited By: Published: Fri, 11 Nov 2016 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:
कदमा अनिल सूर पथ क्षेत्र की दो सगी नाबालिग बहनें जिन्हें जमशेदपुर पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से रजतनगर के अंबे नगर से बरामद किया है, दोनों को पुलिस टीम संभवत: शुक्रवार को लेकर शहर पहुंचेगी। दोनों बहनों को पंजाब में नौकरी लगाने का झांसा देकर रखने वाली प्रिया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को नौकरी लगा देने का झांसा देकर पंजाब ले जाकर बेच देने और इसके बाद एक बहन की जबरन शादी करा देने के आरोप पर कदमा थाना में मानव तस्करी का मामला पिंकी और प्रिया समेत अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो दोनों बहनों के जमशेदपुर में वापसी और बयान से साफ होगा कि पूरे मामले में किसकी भूमिका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें