गांजा लेकर ओडिशा से आ रहे थे जमशेदपुर, रास्ते में हुआ ऐसा
smuggler. गांजा के कारोबारियों को पुलिस ने गहरी चोट दी है। ओडिशा से गांजा लेकर जमशेदपुर आ रहे दो तस्करों को रास्ते में ही दबोच लिया गया है।
जमशेदपुर, जेएनएन। गांजा के कारोबारियों को पुलिस ने गहरी चोट दी है। ओडिशा से गांजा लेकर जमशेदपुर आ रहे दो तस्करों को रास्ते में ही दबोच लिया गया है। दोनों एक कार से आ रहे थे। कार में तीन बोरे में 48 किलोग्राम गांजा था।
गांजा की खेप लेकर जमशेदपुर आने की सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई में टीम गठित की गई। टीम ने सुंदरनगर थाना इलाके के सुंदरनगर चौक के पास कार को रोक लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें तीन बोरों में रखा गांजा मिला। गांजा का वजन 48 किलोग्राम था। पुलिस ने गांजा के साथ एक्सयूवी कार को जब्त कर लिया और उसपर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
आजादनगर के रहनेवाले वाले हैं पकड़े गए लोग
गिरफ्तार दोनों तस्कर जमशेदपुर के आजादनगर थानाक्षेत्र के कुली रोड नंबर 17 के ग्रीन वैली के रहनेवाले हैं। एक का नाम मोहम्मद परवेज जबकि दूसरे का नाम मोहम्मद नवाज है। दोनों लंबे समय से गांजा का कारोबार कर रहे थे। ओडिशा से गांजा लाकर जमशेदपुर में बेचते थे। इसबार पकड़े गएत्र
टीम में ये रहे शामिल
वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे और नगर आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सबों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गांजे की तस्करी में लक्जरी कार का इस्तेमाल इस वजह से किया जाता था ताकि शक न हो। छापामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमर, बागबेड़ा थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, परसूडीह थाना प्रभारी अनिमेष कुमार गुप्ता, सुंदरनगर थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह, सुंदरनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सूर्यदेव दस और सुंदरनगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।