Move to Jagran APP

जमशेदपुर के चालकों को गाड़ी चलाने का नहीं सेंस, हर दिन सस्पेंड हो रहे दो लाइसेंस

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र जमशेदपुर में सर्वाधिक लाइसेंस सस्पेंड किए गए। जमशेदपुर में एक दिन में दो लोग इसके शिकार बने हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 12:07 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 12:07 PM (IST)
जमशेदपुर के चालकों को गाड़ी चलाने का नहीं सेंस, हर दिन सस्पेंड हो रहे दो लाइसेंस
जमशेदपुर के चालकों को गाड़ी चलाने का नहीं सेंस, हर दिन सस्पेंड हो रहे दो लाइसेंस

जमशेदपुर,जेएनएन। झारखंड में सबसे अधिक जमशेदपुर के चालकों में ड्राइविंग सेंस की कमी है। सरकार ने पिछले साल ड्राइविंग सेंस की कमी मसलन ओवर स्पीडिंग, नशे में गाड़ी चलाना आदि मसलों पर वाहन चालकों के लाइसेंस को सस्पेंड करना शुरू किया और आंकड़ा आश्चर्यजनक रूप से सामने आया। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र जमशेदपुर में कार्रवाई के दौरान सर्वाधिक लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जबकि तमाम सुविधाओं से लैस रांची में चार दिनों में दो लोग पकड़े जा रहे हैं तो जमशेदपुर में एक दिन में दो लोग इसके शिकार बने हैं।

loksabha election banner

जमशेदपुर में एक साल के दौरान ओवर स्पीडिंग वाहन चलाने के 448 मामले पकड़ में आएं हैं, तो सभी संसाधनों के युक्त राजधानी रांची में सालभर में 14, धनबाद के 171 और हजारीबाग के 124 मामले ही सामने आए जिनके लाइसेंस सस्पेंड किए गए। राज्य में पांच प्रमुख कारणों से लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जा रहे हैं। इनमें ओवर स्पीडिंग (अधिक रफ्तार, रेड लाइट क्रास करने के मामले), ओवरलोडिंग, नशे में गाड़ी चलाना और गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करना।

सर्वाधिक कार्रवाई ओवरलोडिंग के कारण

इन सारे मामलों में से सर्वाधिक कार्रवाई ओवरलोडिंग के कारण हुई है तो सबसे कम कार्रवाई नशे में वाहन चलाने पर हुई। अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने और गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सर्वाधिक कार्रवाई जमशेदपुर में हुई है। यहां गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कुल 687 मामले पकड़ में आए हैं। कुल मिलाकर इन पांच कारणों से राज्य में 6168 लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जिसमें जमशेदपुर के ही 1367 लाइसेंस हैं। राजधानी रांची में 178, हजारीबाग में 778 और धनबाद के 603 लाइसेंस सस्पेंड हुए।

 जमशेदपुर में नौ फरवरी को होगा रन फॉर रोड सेफ्टी

जमशेदपुर में 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान सोमवार से शुरु हुआ। अभियान दस फरवरी तक चलेगा। जिला के उपायुक्त और जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभियान के पहले दिन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। अभियान के दौरान जिला प्रशासन द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा पर संवेदनशीलता और जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को पहले दिन विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत नौ फरवरी को रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है।

किस कारण कहां कितनी कार्रवाई 

जिला    रफ्तार  ओवरलोड   नशा  मोबाइल कुल

कुल    1348    1928   134   1758   6168

जमशेदपुर  448    164    68    687  1367

रांची        14     131    19     14    178

हजारीबाग  124    165   170    319   778

धनबाद    171   90     127    215    603

दुमका    100     148     30   88    366

बोकारो    88    24     167    116   395


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.