दहेज के लिये हत्या में दो को जेल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस ने दहेज के लिये हत्या के मामले में ससुर सुरेंद्र प्रताप
By Edited By: Published: Sat, 11 Jun 2016 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2016 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस ने दहेज के लिये हत्या के मामले में ससुर सुरेंद्र प्रताप सिंह व सास सविता देवी को शुक्रवार को जेल भेज दिया जबकि पति धर्मेद्र पहले से ही जेल में बंद है।
बिरसानगर निवासी मृतका प्रियंका कुमारी के पिता संतोष कुमार ने सुरेंद्र प्रताप सिंह, सविता देवी व धर्मेद्र के खिलाफ दहेज के लिए उनकी बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए बिरसानगर थाना में 12 मई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्रियंका कुमारी की शादी 29 अप्रैल 2015 को धर्मेद्र के साथ हुई थी। प्रियंका के ससुराल पक्ष के लोग उसपर मायके से दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल लाने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए आरोपी प्रियंका को प्रताड़ित कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें