टुसू झारखंड की पहचान, सहेजने की जरूरत
संसू पटमदा बोड़ाम प्रखंड की मुकरुडीह पंचायत के निर्मल चौक के समीप सोमवार को आंचलिक
संसू, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड की मुकरुडीह पंचायत के निर्मल चौक के समीप सोमवार को आंचलिक मेला कमेटी की ओर से टुसू महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने किया। उन्होंने कहा कि टुसू हमारे झारखंड की पहचान है। अपनी सांस्कृतिक रक्षा के लिए टुसू का आयोजन बहुत जरूरी है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि आदित्य टुडू, समाजसेवी मानिक चंद्र महतो के अलावा संजय महतो, ललित हांसदा, लहवत महतो, सीमंत महतो, निलकमल महतो, हेमंत महतो, विष्णुपद महतो, अरुण महतो, ललित महतो, विभूति महतो, सोमनाथ महतो, हिमाशु महतो, धीरेन महतो आदि मौजूद थे। मेले में आये चौड़ल व टुसू प्रतिमा को पुरस्कृत किया गया। चौड़ल जोडस टुसू दल, गालूडीह, वन वालीगोड़ा चौडल दल, धन्नी गोडा टुसू दल, दमक बेड़ा टुसू दल गालूडीह, युवा शक्ति खाड़ाडीह, काशीडागा टुसू दल घाटशिला को पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, विशिष्ट अतिथि आदित्य महतो व समाजसेवी मानिक चंद्र महतो ने पुरस्कृत किया।
बीरीगोड़ा में टुसू मेला आयोजित
इधर, चाडिल प्रखंड के बीरीगोड़ा गाव में सोमवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में कई जगहों की समितियों ने चौड़ल व टुसू प्रतिमा का प्रदर्शन किया। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के कई गावों से लोग पहुंचे थे। मेला समिति ने उत्कृष्ट टुसू प्रतिमा व चौड़ल को पुरस्कृत किया।
सुख-समृद्धि के लिए भूमिज समाज ने की माघेबुरु की पूजा
वहीं दूसरी, पोटका प्रखंड की सोहदा पंचायत स्थित नूतनडीह में भूमिज समाज की ने सोमवार को माघेबुरु पर्व मनाया। नूतनडीह जाहेरगाढ़ में ग्राम देवता की पूजा की गयी और सुख-समृद्धि की कामना की गयी। महिलाओं ने नायके बृहस्पतिदार सरदार, दिउरी पाटल सरदार व गुरुपदों सरदार, सिद्धेश्वर सरदार को पारंपरिक नृत्य करते हुए जाहेरगढ़ से गांव में लाये। आयोजन में शामिल लोगों के बीच पूजा के बाद भोग का वितरण किया गया। पर्व अलग-अलग जगहों पर 15 फरवरी तक मनाया जाएगा। मौके पर रामेश्वर सरदार, राजेश सरदार, दादाकात सरदार, अरमिला सरदार, जेासना सरदार, रिंकू सरदार, प्रकाश सरदार व राजू सरदार मौजूद थे।