रतन-चंद्रेशखरन ने किया ट्रक टेस्टिंग का अवलोकन
रतन टाटा व एन. चंद्रशेखरन ने टाटा मोटर्स कंपनी के अलावा कॉलोनी इलाका का भी दौरा किया।
By Edited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 03:12 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : संस्थापक दिवस पर शहर पहुंचे रतन टाटा व एन. चंद्रशेखरन ने शनिवार टाटा मोटर्स कंपनी के अलावा कॉलोनी इलाका का भी दौरा किया। इसी क्रम में दोनों ने टाटा मोटर्स अस्पताल से सटे बने ट्रक टेस्टिंग का भी अवलोकन किया। प्लांट हेड संपत कुमार की अगुवाई में अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र का दौरा किया।
संस्थापक दिवस पर टाटा हिताची में 65 यूनिट रक्त संग्रह
संस्थापक दिवस पर टाटा हिताची के कर्मचारियों ने जेएन टाटा के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके 179वीं जयंती पर कंपनी परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। वहीं कंपनी परिसर में जेएन टाटा के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में एमडी संदीप सिंह, प्लांट हेड एनसी महापात्रा, आरइ राव, आरआर दुबे, पंकज झा, यूनियन नेता सी माझी, एसके सिंह, इंद्रजीत सिंह, संदीप श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें