विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: चाकुलिया रेल फाटक पर ऐसे फंस गया ट्रक, 6 घंटा यातायात रहा बाधित

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 04:46 PM (IST)

चाकुलिया में रेलवे के थर्ड लाइन का काम जोर-शोर से चल रहा है। रेल फाटक पर लाइन बिछाने के लिए ...और पढ़ें

चाकुलिया रेलवे फाटक के बीच फंसा हुआ ट्रक।
चाकुलिया रेलवे फाटक के बीच फंसा हुआ ट्रक।

चाकुलिया, जागरण संवाददाता। दक्षिण- पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत चाकुलिया स्थित रेल फाटक पर एक चावल लदे ट्रक के फंस जाने से शनिवार को तकरीबन 6 घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान फाटक के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। गनीमत बस इतनी रही कि ट्रक रेल पटरी के बीच नहीं फंसा था जिसके चलते ट्रेनों का परिचालन धीमी गति से होता रहा। हालांकि इस दौरान रेल प्रशासन एवं रेल सुरक्षा कर्मियों को फाटक पर खासी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दें कि चाकुलिया में रेलवे के थर्ड लाइन का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। इसी के मद्देनजर रेल फाटक पर थर्ड लाइन बिछाने के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से फाटक पूरी तरह बंद कर काम किया जा रहा था। सुबह जब फाटक खुला तो 7:30 से 8:00 बजे के बीच ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 33डी/ 4492 आकर उसमें फंस गया। दरअसल रेल कर्मियों द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पर जो मिट्टी एवं पत्थर भरा गया था उसे ठीक से बिठाकर सड़क को सख्त नहीं किया गया था। ट्रक का बाया चक्का उसके एक किनारे तक चला गया एवं फंस गया।

अपराहन करीब दो बजे निकला ट्रक

ट्रक मालिक रेल प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद अपराहन करीब 2:00 बजे ट्रक को निकाला जा सका। इसके बाद शहर में आवागमन सामान्य हुआ। हालांकि जितनी देर रेलवे ट्रैक के समीप ट्रक फंसी हुई थी। उस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी कर दी गई। सड़क मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों को तो पूरी तरह रोकना ही पड़ा था। छोटे वाहन एवं दुपहिया चालक बड़ी मुश्किल से गुजर पा रहे थे।