जनजाति समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए जुटे Jamshedpur News
जनजाति समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटे रहना होगा। सभी कार्यकर्ता ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं।
जमशेदपुर (जासं)। जनजाति समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटे रहना होगा। सभी कार्यकर्ता ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। ये बातें वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत अध्यक्ष डॉ. एचपी नारायण ने कही। वे साकची स्थित अग्रसेन भवन में चल रहे दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला के समापन सत्र पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इसके पूर्व वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को गिरीश कुबेर, डॉ. सुखी उरांव, रिच्छू कच्छप, निरंजन गौतम, स्टीफन हेम्ब्रम व बृजलाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन को बिंदेश्वर साहू, हिरेंद्र सिन्हा, डॉ. सुखी उरांव, आर राणा समेत कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के 23 जिलों के 258 कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्ेलन के आयोजन में जमशेदपुर महानगर समिति के प्रणय दत्त, रामनाथ सिंह, निरंजन गौतम, राजेंद्र झुनझुनवाला, विजय मिश्रा, तुलसी महतो, दयाशंकर सिंह की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन कैलाश उरांव ने किया।