TRF में हो गया बोनससमझौता: कर्मचारियों को न्यूनतम ₹29634 और अधिकतम ₹91022 की राशि
टाटा राबिन्स फ्रेशर (TRF) के कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते की घोषणा की गई है। इस ...और पढ़ें

टीआरएफ कंपनी प्रबंधन और लेबर यूनियन के बीच गुरुवार को बोनस समझौते पर सहमति बनी।
HighLights
TRF कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 का बोनस घोषित।
18 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में राशि जमा होगी।
जासं, जमशेदपुर। टाटा स्टील की सहायक कंपनी टाटा राबिन्स फ्रेशर (TRF) के कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस की घोषणा कर दी गई है।
गुरुवार को कंपनी प्रबंधन और टीआरएफ लेबर यूनियन के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 91,022 रुपये और न्यूनतम 29,634 रुपये बोनस मिलेगा।
फार्मूले से अधिक मिला बोनस
कंपनी में उत्पादन, लाभ और सुरक्षा मानकों के आधार पर तय फार्मूले के अनुसार इस वर्ष केवल 9.8 प्रतिशत बोनस ही बन रहा था।
हालांकि, यूनियन की पहल और कर्मचारियों के बेहतर योगदान, समर्पण व मनोबल को देखते हुए प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाया।
आपसी सहमति के बाद बोनस की दर को बढ़ाकर 12.44 प्रतिशत कर दिया गया। कंपनी के सभी 154 कार्यरत कर्मचारियों के बैंक खातों में 18 सितंबर तक बोनस की राशि भेज दी जाएगी।
समझौते पर इन्होंने किए हस्ताक्षर
बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक (MD) उमेश कुमार सिंह, सीएफओ अनिमेष उपाध्याय, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, मैन्युफैक्चरिंग हेड रवि राव मांडा और आईआर हेड प्रमोद ने हस्ताक्षर किए।
वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अंजनी कुमार, डिप्टी प्रेसिडेंट संजय कुमार, वाइस प्रेसिडेंट बेबी कुमारी और कोषाध्यक्ष प्रिया महतो समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कंपनी प्रबंधन की सकारात्मक पहल से कर्मचारियों को फार्मूले से बेहतर बोनस मिल पाया है। इससे न केवल कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि कंपनी में औद्योगिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी।
-
राकेश्वर पांडेय, अध्यक्ष, टीआरएफ लेबर यूनियन
