Move to Jagran APP

शहर में हर तरफ रहा जाम का झाम

शहर में सोमवार को दिन भर जाम का झाम रहा। लोग परेशान रहे। आवागमन बाधित रहा। सुबह सात बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया था और देर रात तक इसका असर रहा।

By Edited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 09:32 AM (IST)
शहर में हर तरफ रहा जाम का झाम
शहर में हर तरफ रहा जाम का झाम

जासं, जमशेदपुर : शहर में सोमवार को दिन भर जाम का झाम रहा। लोग परेशान रहे। आवागमन बाधित रहा। सुबह सात बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया था और देर रात तक इसका असर रहा। जाम की शुरुआत सुबह सात बजे के करीब मानगो ब्रिज से हुई। यहां मानगो चौक से साकची की तरफ जाने वाली सड़क जाम थी। इस वक्त मानगो के लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बड़ा ब्रिज जाम रहने की वजह से छोटे ब्रिज पर लोड बढ़ा। कई लोग जाम में फंसे और इस वजह से उनके बच्चे स्कूल देर से पहुंचे। इसके बाद दोपहर को डीसी आफिस के सामने तगड़ा जाम लगा। यहां अभिभावक संघ समेत कई संगठनों का प्रदर्शन था। डीसी ऑफिस के सामने गेट पर प्रदर्शन करने की वजह से यहां दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक जाम लगा रहा। डीसी दफ्तर वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित था। मरीन ड्राइव गोलचक्कर से साकची गोलचक्कर जाने वाले लोगों को साकची बंगाल क्लब का रास्ता पकड़ना पड़ा। इस वजह से बंगाल क्लब तिराहा और साकची गोलचक्कर पर भी जाम लग गया। ढ़ाई बजे के करीब बंगाल क्लब के पास मौजूद तिराहे पर जबर्दस्त जाम लगा। इस वजह से साकची ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों को यहां मोर्चा संभालना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद यहां वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। त्योहार के चलते भी हुई दिक्कत : साकची गोलचक्कर और मानगो ब्रिज पर रात आठ बजे तक जाम रहा। विश्वकर्मा पूजा की वजह से मानगो चौक के करीब लोग पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे थे। इस वजह से यहां जाम के हालात रहे। प्रदर्शन से होती है जनता को दिक्कत : डीसी दफ्तर के सामने आए दिन समाजसेवी प्रदर्शन करते हैं। कभी-कभी प्रदर्शन करने वाले सड़क जाम कर देते हैं या फिर सड़क पर खड़े हो जाते हैं। इस वजह से डीसी दफ्तर वाली रोड जाम होने से लोगों को दिक्कत होती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.